वाशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनियों के बीच यहां ‘व्हाइट हाउस’ के समीप एक ब्लॉक की सड़क पर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ लिखी एक बड़ी पेंटिक को हटाया जाएगा।

वाशिंगटन की मेयर म्यूरियल बोसर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस दोनों से अतिक्रमण के संबंध में चेतावनी मिली थी। बोसर ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस बदलाव की ओर इशारा करते हुए लिखा: ‘‘इस पेंटिंग ने लाखों लोगों को प्रेरित किया और हमारे शहर को एक दर्दनाक दौर से बाहर निकलने में मदद की, लेकिन अब हम कांग्रेस के निरर्थक हस्तक्षेप से विचलित होने का जोखिम नहीं उठा सकते।’’

डेमोक्रेट बोसर ने जून 2020 में सार्वजनिक विरोध के तौर पर पेंटिंग का आदेश दिया था और चौराहे का नाम बदलकर ब्लैक लाइव्स मैटर प्लाजा रख दिया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version