राष्ट्रवाणी: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में साले का जीजा को शाही तोहफा, गहनों से लाद दिया अनंत सिंह की बेटी के तिलक में साले का जीजा को शाही तोहफा, भारी भरकम अंगूठी और चेन देख दंग रह गए मेहमानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:43 ISTAnant Singh Daughter Tilak : मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह का तिलक समारोह अपने शाही अंदाज और भव्यता को लेकर सुर्खियों में है. शुक्रवार (20 नवंबर) को दानापुर स्थित समारोह स्थल पर जब अनंत सिंह अपने बेटों के साथ बेटी का तिलक लेकर पहुंचे, तो हर किसी की निगाहें होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को दिए गए बेशकीमती उपहारों पर टिक गईं. इस दौरान अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव ने अपने होने वाले जीजा को सोने के गहनों से लाद दिया. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.अनंत सिंह बेटे अभिनव ने अपने हाथों से जीजा को पहनाया 180 ग्राम सोनापटना. मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के तिलक समारोह के दौरान परिवार में उत्साह और जश्न का माहौल रहा. अनंत सिंह अपनी बेटी का तिलक लेकर होने वाले छोटे दामाद ऋषिकेश कुमार के समारोह में पहुंचे तो इस खास मौके पर पारिवारिक रस्मों के साथ उपहारों की भी चर्चा रही. दानापुर में आयोजित समारोह में अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव ने होने वाले जीजा ऋषिकेश कुमार को अपने हाथों से 80 ग्राम का सोने का ब्रेसलेट और 100 ग्राम की सोने की चेन पहनाई. पारिवारिक रस्मों के बीच सोने के इन कीमती आभूषणों की भेंट चर्चा का विषय बन गई. इस खास भेंट ने तिलक समारोह को और यादगार बना दिया. सूट-बूट में दिखे अनंत सिंह तिलक समारोह में ऋषिकेश कुमार ने रॉयल क्रीम कलर की नक्काशीदार धोती-कुर्ता पहना था. बंद गले के इस कुर्ते में उनका शाही लुक मेहमानों का ध्यान खींच रहा था. वहीं, अनंत सिंह सूट-बूट में नजर आए, दोनों की जोड़ी मंच पर खूब जमी. समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह और बिहार सरकार के कई मंत्री भी शामिल हुए. तिलक में पहुंचे कई राजनीतिक चेहरे शिवांगी और ऋषिकेश के तिलक समारोह में राजनीतिक जगत की कई हस्तियां भी पहुंचीं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मिथिलेश तिवारी, रामकृपाल यादव के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह ने भी समारोह में शिरकत की. परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में तिलक की रस्म पूरी की गई. तिलक समारोह में मेहमानों की मौजूदगी और परिवार की ओर से दिए गए कीमती उपहारों ने आयोजन को खास बना दिया. दूल्हे की मां और बुआ भी दिखीं उत्साहित Advertisementसमारोह में ऋषिकेश कुमार की मां आशा देवी और उनकी बुआ नीरू भी काफी उत्साहित नजर आईं. हालांकि, आशा देवी ने अनंत सिंह से मुलाकात नहीं होने का मलाल भी जताया. उन्होंने बारात में शामिल होने से इनकार किया है. वहीं, ऋषिकेश की बुआ नीरू ने कहा कि वह बारात में जरूर जाएंगी. कौन हैं दामाद ऋषिकेश कुमार?
बता दें कि ऋषिकेश कुमार पटना के बिहटा स्थित कृष्णा नगर के रहने वाले हैं. उन्होंने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है और पिछले कई वर्षों से अमेरिका में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रहे हैं. उनके पिता रणविजय कुमार सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं. 25 नवंबर को नदवां में होगी शादी अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार की शादी 25 नवंबर को अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में होनी है. तिलक समारोह के साथ ही परिवार में शादी का जश्न शुरू हो गया है. अब सभी की नजरें 25 नवंबर को होने वाले विवाह समारोह पर टिकी हैं.About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 21, 2026, 13:43 ISTऔर पढ़ें

