The post अनीता हसनंदानी जी-टीवी के शो ‘छोरियां चली गांव’ की विजेता बनी appeared first on Navabharat News.

नयी दिल्ली. टेलीविजन अभिनेत्री अनीता हसनंदानी जी-टीवी के शो “छोरियां चली गांव” की विजेता बनी. यह शो 12 महिलाओं के ईद-गिर्द घूमता है, जो शहरी सुख-सुविधाओं को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्र में आती हैं. शो में प्रतिभागियों को ग्रामीण परिवेश में 60 दिन से अधिक समय तक बिना किसी गैजेट या विलासिता के साथ रहना था. इस दौरान उन्हें गांव के कामकाज का अनुभव करना था और सदियों पुराने रीति-रिवाजों की सादगी और बुद्धिमत्ता को अपनाना था.

“काव्यांजलि”, “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” और “ये है मोहब्बतें” जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में अपने काम के लिए र्चिचत अभिनेत्री ने कहा कि उनके पति रोहित रेड्डी और बेटे आरव रेड्डी प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतने के लिए उनकी सबसे महत्वपूर्ण प्रेरणा बनें.

उन्होंने एक बयान में कहा, “जब मैंने ‘छोरियां चली गांव’ का हिस्सा बनने के लिए हामी भरी, तो मुझे पता था कि यह मुझे मेरे सहज क्षेत्र से बहुत दूर ले जाएगा, लेकिन मैंने यह अनुमान नहीं लगाया था कि इस अनुभव के माध्यम से मैं कितना आगे बढूंगी. पहले दिन से ही, मैं खुद से कहती रही कि मुझे आरव और रोहित के लिए यह जीतना है. वे मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा रहे हैं.” इस कार्यक्रम में हसनंदानी के साथ कृष्णा श्रॉफ, ऐश्वर्या खरे, सुमुखी सुरेश, अंजुम फकीह, रमीत संधू, रेहा सुखेजा, एरिका पैकर्ड, सुरभि मेहरा, समृद्धि मेहरा, डॉली जावेद भी प्रतियोगी थे.

The post अनीता हसनंदानी जी-टीवी के शो ‘छोरियां चली गांव’ की विजेता बनी appeared first on Navabharat News.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version