राष्ट्रवाणी: अश्लील बातें-रात में दरिंदगी, भोपाल के जेलर पर महिला गार्ड के हैवानियत के आरोपBhopal News: अश्लील बातें और रात में दरिंदगी, भोपाल के जेलर पर महिला गार्ड के हैवानियत के आरोप; प्राथमिकी (एफआईआर) दर्जEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:43 ISTमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी के खिलाफ रेप का मामला सामने आया है. उनके खिलाफ जेल की ही महिला गार्ड ने गंभीर आरोप लगाए हैं और थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस अब मामले में जांच कर रही है. दूसरी तरफ जेलर पक्ष की तरफ से शिकायत की गई है. अब मामले में सच्चाई क्या है ये तो जांच के बाद ही साफ हो सकेगा.महिला गार्ड के जेलर पर गंभीर आरोप (एआई तस्वीर)Bhopal News: भोपाल की सेंट्रल जेल अक्सर सुरक्षा और कड़े अनुशासन के लिए चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार मामला जेल के भीतर के एक ऐसे विवाद का है, जो सीधे गांधी नगर थाने तक पहुंच गया है. जेल के प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी पर उन्हीं के साथ काम करने वाली 58 साल की महिला गार्ड ने रेप और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है. पीड़िता का आरोप है कि रात की ड्यूटी के दौरान जेलर ने उसके साथ जबरदस्ती की. पुलिस कर रही मामले की जांच की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि महिला गार्ड जब जेल में रात में ड्यूटी पर थी, तब उसके पास आकर जेलर मगनू मरावी ने उसके पास आकर बातें करनी शुरू कर दी. अश्लील बातें कीं और जबरन रेप किया. पीड़िता की मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. Advertisementमहिला के खिलाफ भी चल रही डिपार्टमेंटल जांच दूसरी तरफ जेलर पक्ष की ओर से महिला गार्ड के आचरण और पूर्व में हुई शिकायतों का हवाला दिया जा रहा है. एक दस्तावेज भी दिया गया है, जिसमें महिला गार्ड के खिलाफ पहले हुई शिकातों और विवादों का उल्लेख है. बताया जा रहा है कि महिला प्रहरी पूर्व में भी कई और जेल के कर्मचारियों पर आरोप लगा चुकी है. महिला के खिलाफ जेल में तंबाकू बेचने को लेकर डिपार्टमेंटल जांच भी चल रही है. केस पर टिकी सभी की नजरें एक तरफ वरिष्ठ अधिकारी पर लगा रेप और धमकी जैसा संगीन आरोप है, तो दूसरी तरफ शिकायतकर्ता के पुराने रिकॉर्ड और विभागीय जांचों को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. ऐसे में सच्चाई क्या है और इस पूरे घटनाक्रम की असली परतें कैसे खुलेंगी?
यह गांधी नगर पुलिस की तफ्तीश के बाद ही साफ हो पाएगा. फिलहाल अब केस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. (रिपोर्ट-रमाकांत दुबे)About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bhopal,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 15:43 ISTऔर पढ़ें

