What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
जम्मू. जम्मू-कश्मीर में सीमा पर सात मई से चार दिनों में पाकिस्तानी सेना की अंधाधुंध गोलाबारी में 18 नागरिकों की जान चली गई और रिहायशी घरों और व्यावसायिक भवनों सहित लगभग 2000 संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को यह बात कही. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर चार विधायकों – पूर्व मंत्री शामलाल शर्मा और देविंदर कुमार मन्याल, नरिंदर सिंह और आर एस पठानिया – के साथ नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों का 10 दिवसीय दौरा किया और प्रभावित परिवारों के…
पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां मुंबई इंडियन्स को सात विकेट से हराकर शीर्ष दो में जगह सुनिश्चित की। सूर्यकुमार का अर्धशतक, मुंबई इंडियन्स ने पंजाब किंग्स को 185 रन का लक्ष्य दिया जयपुर. सूर्यकुमार कुमार यादव के अर्धशतक से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के महत्वपूर्ण मुकाबले में सोमवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट पर 184 रन बनाए. प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी इन दोनों टीम के बीच हो रहे इस मुकाबले के विजेता का लीग चरण के बाद शीर्ष दो में रहना तय है. सूर्यकुमार ने 39 गेंद…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर, आतंकवाद, जल और व्यापार सहित सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ शांति वार्ता करने की सोमवार को इच्छा व्यक्त की. शरीफ ने यह टिप्पणी ईरान की राजधानी तेहरान में की, जहां वह चार देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री तुर्किये से ईरान की राजधानी पहुंचे, जहां राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सादाबाद पैलेस में उनका स्वागत किया. शरीफ को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया और उन्होंने राष्ट्रपति पेजेशकियन के साथ बातचीत की. पेजेशकियन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा…
जयपुर. कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान संघर्ष को व्यापार के जरिए रुकवाने के बार-बार के दावों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर सोमवार को सवाल उठाया. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी के उस हालिया बयान पर कटाक्ष किया जिसमें उन्होंने बीकानेर में कहा था कि उनकी (मोदी की) ‘नसों में गर्म सिंदूर बहता है.’ सुरजेवाला ने सवाल किया, “अगर आपकी रगों में सिंदूर दौड़ता है तो व्यापार के आधार पर फैसला कैसे हो सकता है. इसका जवाब हिंदुस्तान की जनता मांग रही है.” वह सीमावर्ती बाड़मेर में आयोजित “जय हिंद सभा” को संबोधित कर…
नयी दिल्ली. कांग्रेस ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को आरोप लगाया कि देश में “अघोषित आपातकाल” के 11 वर्ष पूरे गए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. वर्तमान में उनकी सरकार का तीसरा कार्यकाल है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, “26, मई 2014. 11 वर्षों में बड़े-बड़े “वादों” को खोखले “दावों” में बदलकर मोदी सरकार ने देश की ऐसी दुर्दशा की कि “अच्छे दिन” की बात अब एक “डरावना सपना” साबित हुई है.” उन्होंने दावा किया कि सालाना दो…
नयी दिल्ली. पवन कल्याण अभिनीत फिल्म ‘ओजी’ 25 सितंबर को रिलीज होगी. ‘ओजी’ फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है और इससे पहले वे ‘साहो’ और ‘रन राजा रन’ जैसी फिल्में बना चुके हैं. डी. वी. वी. दानय्या और कल्याण दासारी ने अपने प्रोडक्शन बैनर डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत इस फिल्म का निर्माण किया है. प्रोडक्शन बैनर डीवीवी एंटरटेनमेंट ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह खबर साझा की. ‘ओजी’ फिल्म में प्रियंका मोहन और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे, जो इसके साथ ही तेलुगु फिल्मों में अपनी शुरूआत कर रहे हैं. फिल्म का संगीत थमन एस. ने…
सुहल. भारतीय निशानेबाज तेजस्वनी ने सोमवार को यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जिससे चीन को पछाड़कर भारत तालिका में शीर्ष पर रहा. हरियाणा की 20 वर्ष की तेजस्विनी का यह विश्व कप में पहला पदक है . जूनियर निशानेबाजों के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य सहित कुल 11 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है. तेजस्विनी ने आठ महिलाओं के फाइनल में पांच शॉट लगाकर कुल 31 अंक बनाए. व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट के तौर पर भाग ले रही…
दीर अल-बलाह. गाजा पट्टी में सोमवार को इजराइली हमलों में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गयी. मारे गये लोगों में एक स्कूल में शरण लेने वाले 36 लोग भी शामिल हैं, जो हमले के वक्त सो रहे थे और हमले से उनके सामान में आग लग गई. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सेना ने बताया कि उन्होंने स्कूल से साजिश रच रहे चरमपंथियों को निशाना बनाया. इजराइल ने हमास के साथ युद्ध विराम समाप्त करने के बाद मार्च से सिलसिलेवार हमले शुरू किये हैं. इजराइल ने गाजा पर कब्जा करने और हमास को नष्ट करने…
पेरिस: रफेल नडाल ने अपने शानदार कैरियर का आखिरी मैच खेलने के बाद से पिछले छह महीने में टेनिस रैकेट नहीं उठाया है और उनका कहना है कि अब वह सिर्फ नुमाइशी मैच खेलने के लिये ही रैकेट उठायेंगे और संन्यास के अपने फैसले से खुश हैं। उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं कि 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जिताने वाली प्रतिस्पर्धी भावना भीतर से खत्म होने के बाद खेल से विदा लेने में उन्होंने देर नहीं की। उन्होंने सर्वाधिक 14 बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता है। नडाल ने यहां कहा ,‘‘ मैं अब गोल्फ खेलने का मजा लेता हूं और…
मुंबई: दक्षिण-पश्चिम मानसून के अपनी सामान्य तारीख से पखवाड़े भर से भी अधिक समय पहले मुंबई पहुंचने पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने कहा है कि देश की वित्तीय राजधानी में 75 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है। मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 26 मई को मुंबई में दस्तक दी। पिछले 75 वर्षों में मानसून इतना शीघ्र पहुंचा है।’’ मुंबई में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 11 जून है।नायर ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 1956 में 29 मई को मुंबई पहुंचा था। यह 1962 और 1971 में इसी तारीख…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
