लेखक: atulpradhan

नयी दिल्ली: खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी 28 मई को प्रमुख हितधारकों से मुलाकात में अनुचित कारोबारी तरीकों से जुड़ी उपभोक्ताओं की ंिचताओं पर चर्चा करेंगे तथा इसपर लगाम लगाने के लिए अधिक प्रभावी उपाय तलाशेंगे। ‘डार्क पैटर्न’ ऐसे भ्रामक तौर-तरीके या प्रवृत्तियां हैं जिनका इस्तेमाल कोई मंच उपयोगकर्ताओं को गुमराह करने या धोखा देने के लिए करता है। इस तरह ग्राहकों को उनकी मंशा के बगैर खरीदारी या सेवा लेने के लिए मजबूर किया जाता है। ये तरीके उपभोक्ता की स्वायत्तता, निर्णय लेने की क्षमता या पसंद को कमजोर या बाधित करते हैं और इनकी गिनती…

Read More

दोहा: भारत द्वारा भेजे गए एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कतर के एक कनिष्ठ मंत्री को पहलगाम आतंकवादी हमले, ऑपरेशन सिंदूर पर नयी दिल्ली के रुख तथा आतंकवाद को ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ करने को लेकर राष्ट्रीय आम सहमति से अवगत कराया। राकांपा-एसपी की नेता सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के महत्व पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक सरकार की पहुंच के हिस्से के रूप में शनिवार देर रात कतर पहुंचा। कतर स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज सुबह बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने विदेश राज्य मंत्री महामहिम डॉ. मोहम्मद बिन…

Read More

इंदौर: इंदौर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु की गाड़ी को जबरन रोककर उन्हें इससे उतरने के लिए मजबूर करने की कथित घटना को लेकर कांग्रेस के एक पूर्व नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आनंद यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 17 मई को इस संस्थान के परिसर में कुलगुरु डॉ. राकेश ंिसघई (59) की सरकारी कार को जबरन रोका गया और उन्हें इस वाहन से बाहर उतरने के लिए…

Read More

मुंबई: दक्षिण पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र पहुंचने के बाद राज्य में आंधी-तूफान और तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश से हाल बेहाल हैं। मुंबई शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। कई हिस्सों में बारिश के बाद जलभराव के हालात बन गए हैं। सुबह से ही आंधी-तूफान और तेज हवा से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। धूल भरी आंधी क वजह से दृश्यता कमजोर हुई, इससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ घंटों की लगातार बारिश के कारण मुंबई के कई…

Read More

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह उनका पहला गुजरात दौरा है। वे आज और कल गुजरात में रहेंगे। वे राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी आज तीन रोड शो भी करेंगे, पहला रोड शो उन्होंने वडोदरा में किया। वडोदरा में रोड शो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे की शुरुआत वडोदरा से की। यहां उन्होंने रोड शो कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडोदरा, गुजरात में रोड शो के…

Read More

कोच्चि. खतरनाक सामग्री से भरे 13 कंटेनर समेत कुल 640 कंटेनर लेकर जा रहा लाइबेरियाई मालवाहक जहाज पलटने के बाद रविवार सुबह केरल तट के पास समुद्र में डूब गया जिससे बड़े पैमाने पर तेल रिसाव हुआ है. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी.केरल सरकार ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. तटरक्षक बल तेल रिसाव को रोकने के लिए काम कर रहा है. नौसेना के जहाज द्वारा तीन और चालक दल के सदस्यों को बचाए जाने के साथ ही सभी 24 सदस्यों को बचा…

Read More

रांची/जमशेदपुर. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कहा कि अगर कोई भारतीय जमीन पर आतंकवाद को बढ़ावा देता है तो उसके लिए ”ऑपरेशन सिंदूर से भी अधिक गंभीर परिणाम होंगे.” सीमा पार के लक्ष्यों को दक्षतापूर्ण तरीके से तबाह करने के लिए भारतीय सेना की वीरता और साहस की प्रशंसा करते हुए बिरला ने कहा कि भारत न केवल अपनी रक्षा करेगा बल्कि आतंकवाद का सफाया करने के लिए नई नीतियों और कार्यक्रमों को भी लागू करेगा. जमशेदपुर में ‘सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ (एससीसीआई) के कौस्तुभ जयंती (75वीं सालगिरह) समारोह के अवसर पर एक सभा को संबोधित…

Read More

गुवाहाटी. कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा सांसद गौरव गोगोई को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि अगर सांसद (गोगोई) को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया तो सत्तारूढ़ सरकार 2026 का राज्य विधानसभा चुनाव निर्णायक रूप से हार जाएगी.यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा ने कहा कि गोगोई की लोकप्रियता से शर्मा डरे हुए हैं. बोरा ने कहा कि गोगोई ने संसद के…

Read More

मॉस्को. भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के अगले सप्ताह की शुरुआत में रूस की सुरक्षा परिषद द्वारा आयोजित एक प्रमुख सुरक्षा बैठक में शामिल होने के लिए यहां आने की उम्मीद है. डोभाल को रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु की अध्यक्षता में 27-29 मई को सुरक्षा मुद्दों पर उच्च प्रतिनिधियों की 13वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है. रूसी सुरक्षा परिषद ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बैठक में भाग लेने के लिए 150 से अधिक देशों के साथ-साथ 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेतृत्व को निमंत्रण भेजे गए हैं.…

Read More

मंदसौर. मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के जिस कथित भाजपा नेता का एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले की भानपुरा पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वीडियो में इस नेता को सत्तारूढ. दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता बताया गया जबकि भाजपा का कहना है कि वीडियो में दिख रहा शख्स पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं है. बताया जाता है कि उक्त नेता का…

Read More