What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. हेनरिक क्लासेन के तूफानी शतक और उनकी दो अर्धशतकीय साझेदारियों से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तीन विकेट पर 278 रन बनाए जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सर्वश्रेष्ठ और मौजूदा सत्र का दूसरा सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर है. आईपीएल के इतिहास के चार सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर अब सनराइजर्स के नाम हैं. टीम ने 15 अप्रैल 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रन बनाए थे जो आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. पैट कमिंस की टीम ने मौजूदा सत्र में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23…
नयी दिल्ली. बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की नीतियों को लेकर नागरिक प्रशासन और व्यापार क्षेत्र में असंतोष के बीच देश में रातों-रात बेचैनी बढ़ गई. बड़े पैमाने पर प्रसारित होने वाले ‘प्रथम आलो’ समाचार पत्र ने एक रिपोर्ट छापी जिसका शीर्षक था, ”सचिवालय में विरोध प्रदर्शन, एनबीआर नि्क्रिरय, नगर भवन पर लगा ताला”, इस खबर में सरकारी कर्मचारियों की सेवा से जुड़े एक प्रस्तावित कानून के खिलाफ कर्मचारियों के जारी प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजस्व बोर्ड के अधिकारियों और ढाका दक्षिण नगर निगम के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन का जिक्र था. इस बीच, व्यापारिक समुदाय के एक…
दीर अल बला(गाजा पट्टी). पिछले 24 घंटों में इजराइली हमलों में गाजा में कम से कम 38 लोग मारे गए हैं, जिनमें एक महिला और उसके दो बच्चे भी शामिल हैं जो एक तंबू में शरण लिए हुए थे. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. एक स्थानीय डॉक्टर के परिवार के बारे में भी विस्तृत जानकारी सामने आई, जिसने शुक्रवार को हुए इजराइली हमले में अपने 10 बच्चों में से नौ को खो दिया है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइल द्वारा संघर्ष विराम समाप्त करने और मार्च में अपने हमले को नये सिर से…
नयी दिल्ली. विदेश मंत्री एस जयशंकर और मालदीव के उनके समकक्ष अब्दुल्ला खलील सोमवार को भारत-मालदीव व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे. खलील एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार शाम दिल्ली पहुंचे. इस साल यह उनकी तीसरी भारत यात्रा है. व्यापक, आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी पर भारत-मालदीव दृष्टि पत्र को पिछले वर्ष अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपनाया था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ”मालदीव के विदेश मंत्री खलील का भारत में गर्मजोशी से…
गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि जो लोग ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ पर भारत को ‘आदतन धमकी’ देते हैं, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि बांग्लादेश में जमीन के दो ऐसे संकरे क्षेत्र हैं, जो ‘कहीं अधिक असुरक्षित’ हैं. भारत का चिकन नेक, जिसे सिलीगुड़ी कॉरिडोर के नाम से जाना जाता है, भूमि की एक संकरी पट्टी है, जिसकी चौड़ाई लगभग 22-35 किमी है, जो पूर्वोत्तर क्षेत्र को शेष भारत से जोड़ता है. शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ह्लजो लोग आदतन भारत को ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ पर धमकाते रहते हैं,…
नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपनी जन-केंद्रित पहल के साथ प्रगति और कल्याण का पर्याय बन गया है. शाह ने यहां सत्तारूढ. राजग के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह बात कही. उन्होंने कहा, ”अपनी जन-केंद्रित पहल के माध्यम से राजग आज प्रगति और कल्याण का पर्याय बन गया है.” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हाशिए पर पड़े वर्गों के अधिक लोगों के उत्थान और नए आपराधिक कानूनों के तहत नागरिकों के…
न्यूयॉर्क. कांग्रेस नेता एवं सांसद शशि थरूर ने कहा है कि पहलगाम हमलों के बाद अब एक नया मानदंड बनने जा रहा है कि पाकिस्तान में बैठे किसी भी व्यक्ति को यह मानने की इजाजत नहीं दी जाएगी कि वह सीमा पार करके भारतीय नागरिकों की हत्या करेगा और उसे कोई दंड नहीं मिलेगा. थरूर ने कहा कि ऐसा करने वालों को ”इसकी कीमत चुकानी” होगी. आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प को व्यक्त करने तथा आतंकवाद के साथ पाकिस्तान के संबंधों को रेखांकित करने के लिए थरूर के नेतृत्व में भारतीय सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल गुयाना, पनामा, कोलंबिया, ब्राजील…
पटना. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को ”गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार” के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध भी तोड़ दिए.प्रसाद ने दोपहर में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह घोषणा की. तेजप्रताप ने शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वह एक युवती के साथ ”12 साल से रिश्ते में हैं.” हालांकि, तेजप्रताप शादीशुदा हैं और उनकी तलाक याचिका अभी भी यहां एक कुटुम्ब अदालत में लंबित है. सोशल मीडिया पर अपने इस कठोर…
मेष- सूझबूझ से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी, युवाओं को कामकाज में सफलता का योग है, वाद विवाद को टालें, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, उदर विकार से कष्ट होगा. वृषभ– सपने पूरे करने का संभव है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, पारिवारिक सुख एवं सहयोग मिलेगा, व्यवसाय में अनपेक्षित आगन्तुकों का समागम होगा. मिथुन– आत्म विश्वास की कमी से बड़ा फैसला लेने से बचेंगे, अपनी कार्य योजना को गुप्त रखें, गुप्त शत्रुओं से सतर्कता बांछनीय, प्रयासों का लाभ मिलेगा. कर्क– बीती बातों को भूलकर कार्य करें, सफलता मिलेगी, स्वजनों एवं प्रयासों में इच्छित कार्य पूर्ण होगा, अनावश्यक विवादों को आलना…
पेरिस: बेंजामिन हसन ने ओपन युग में फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई करने वाले लेबनान का पहला टेनिस खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। तीस वर्षीय खिलाड़ी ने क्वालीफाइंग के अंतिम दौर में शुक्रवार को जापान के जेम्स ट्रॉटर को 6-2, 7-6 से हराया। जर्मनी में जन्मे हसन ने पेरिस के क्ले कोर्ट पर क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच जीतकर फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रा में अपनी जगह पक्की की। दुनिया में 177वें नंबर पर काबिज हसन लेबनान टेनिस के लिए पहले भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। उनकी यह सफलता इस साल लेबनान की टेनिस…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
