लेखक: atulpradhan

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में वन विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि लाठी थाना इलाके में एक ट्रक और बोलेरो गाड़ी की आमने-सामने की भिड़ंत में बोलेरो सवार राधेश्याम बिश्नोई, श्याम प्रसाद, कंवराज ंिसह भादरिया और सुरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले राधेश्याम वन्यजीव प्रेमी थे और सुरेंद्र वन विभाग में कर्मचारी थे। ये लोग हिरण के शिकार की सूचना मिलने पर निरीक्षण के लिए जा रहे थे। अधिकारियों…

Read More

नई दिल्ली: केरल में मानसून अगले 24 घंटों में दस्तक देने वाला है। यह अपने तय समय से करीब एक सप्ताह पहले चल रहा है। इस साल केरल में मानसून का आगमन पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी होने वाला है। राज्य में मानसून के आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां तैयार हो गई हैं। पिछले दो दिनों में केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। यह कम दबाव वाले क्षेत्र और आगे बढ़ते मानसून सिस्टम के संयोजन के कारण हुई है। पिछली बार राज्य में मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में पहुंचा था। तब यह 23…

Read More

मेष- विरोधी की चालों से सावधान रहें, राजकीय मामले आपसी बातचीत से सुलझ सकते हैं, धार्मिक सत्संग से मानसिक प्रसन्नता एवं शांति रहेगी, नियमितता से कार्य करें. वृषभ– आय के नये स्त्रोत बनेंगे, शारीरिक शिथिलता रहेगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी, विवादों को टालने का प्रयास करें. मिथुन– सहूलियत के हिसाब से कार्य योजना में परिवर्तन कर लेंगे, अधिकारी सहमत होंगे, व्यवसायिक कार्यो की अधिकता रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग रहेगा. कर्क– अनुभवी लोगों की सलाह से दुविधा दूर होगी, खानपान पर ध्यान रखें, आर्थिक लेनदेन में सावधानी, कार्य की अधिकता रहेगी. सिंह– अनहोनी का भय रहेगा, सामाजिक कार्य…

Read More

नयी दिल्ली: उद्योगपति गौतम अदाणी ने हरित ऊर्जा, सड़क निर्माण एवं पूर्वोत्तर राज्यों में डिजिटल बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए अगले 10 वर्ष में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की शुक्रवार को प्रतिबद्धता जतायी और कहा कि उनका समूह पूर्वोत्तर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहता है। इससे पहले समूह ने असम में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की फरवरी में घोषणा की थी। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में समूह ने अभी तक एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। अदाणी समूह के प्रमुख ने ‘राइंिजग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ में…

Read More

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है और सरकार इस क्षेत्र की विकास गाथा को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने ‘राइंिजग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर की विविधता इसकी सबसे बड़ी ताकत है और यह क्षेत्र विकास में अग्रणी बनकर उभर रहा है। उन्होंने दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘पूर्वोत्तर में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है। हम इसकी विकास गाथा को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ इस कार्यक्रम में क्षेत्र के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, नौकरशाह, राजनयिक तथा…

Read More

बेंगलुरु: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा नेता अमित मालवीय और रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ शुरू की गई आपराधिक कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। उन पर यह झूठा दावा फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तुर्किए के इस्तांबुल में एक कार्यालय संचालित करती है। न्यायमूर्ति एस रचिया ने बृहस्पतिवार को मालवीय और गोस्वामी दोनों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग की गई थी। अगली सुनवाई तक रोक प्रभावी रहेगी। मालवीय एक विवादास्पद…

Read More

काठमांडू: पश्चिम नेपाल में बृहस्पतिवार देर रात कम तीव्रता के दो भूकंप आए और अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात एक बज कर 48 मिनट पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र बैताडी जिले के खलंगा में था। भूकंप के बाद रात दो बजे (स्थानीय समयानुसार) 3.7 तीव्रता का दूसरा झटका आया। अधिकारी ने बताया कि लगातार दो झटकों के बाद स्थानीय निवासी घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी दारचुला, बझांग और…

Read More

गदग: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दावा किया कि कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के भीतर गुटबाजी का नतीजा है। जोशी ने कहा कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक गुट ने ईडी को सारी जानकारी मुहैया कराई थी, जिसके कारण परमेश्वर से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे गए। ईडी ने बुधवार और बृहस्पतिवार को 16 जगहों पर छापे मारे, जिनमें से कुछ परमेश्वर से जुड़े हुए थे। इनमें सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी और सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री हर्षर्विधनी रान्या, जिन्हें रान्या राव…

Read More

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में जालसाजों ने एक व्यक्ति के दस्तावेजों के आधार पर कई बैंक में खाते खोले और 7.64 करोड़ रुपये का धनशोधन किया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर वागले एस्टेट पुलिस ने बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) (आपराधिक साजिश), 316(2) (आपराधिक विश्वासघात), 318(4) (धोखाधड़ी) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वैध व्यवसाय होने का दावा करने वाले आरोपी को चालू बैंक खातों की आवश्यकता थी और उसने उसके और…

Read More

भुवनेश्वर: ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राज्य में अवैध हथियार गिरोह के सरगना को बिहार से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पिनाक मिश्रा ने बताया कि ओडिशा के विशेष कार्य बल ने मुंगेर पुलिस की मदद से 20 मई को मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया। असलम कटक जिले के बड़ा धुलेश्वर गांव में स्थित अवैध हथियार निर्माण इकाई के मामले में आरोपी था।पुलिस ने 13 मार्च, 2025 को कटक जिले के बड़ा धुलेश्वर गांव के एक घर से संचालित हो रही हथियार बनाने की एक अवैध…

Read More