What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
इस्लामाबाद. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को पहलगाम आतंकवादी हमले को ”दुर्भाग्यपूर्ण” करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध की स्थिति ”बहुत खतरनाक मोड़” ले सकती थी. भारत ने छह मई की देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ढांचे नष्ट कर दिए थे. भारत की कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. भारतीय सेना ने इसके बाद पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर जवाबी कार्रवाई की थी. दोनों पक्ष के बीच चार दिनों के संघर्ष…
पहलगाम. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर भीषण आतंकी हमले के एक महीने बाद स्थानीय लोगों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है. यहां पर्यटकों पर हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी सुरक्षाबलों की गिरफ्त से दूर हैं, लेकिन उनकी धर-पकड़ के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. स्थानीय लोगों को अब अपनी आजीविका को हुए नुकसान की भरपाई के लिए आगामी अमरनाथ यात्रा से उम्मीदें हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 22 अप्रैल को बैसरन मैदान में हुए भीषण हमले के बाद शुरू किए गए विभिन्न अभियानों में कई शीर्ष आतंकवादी मारे गए हैं, लेकिन (बैसरन)…
नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के र्किमयों को अदम्य साहस और असाधारण वीरता दिखाने के लिए बृहस्पतिवार को छह कीर्ति चक्र प्रदान किए, जिनमें से चार को मरणोपरांत दिए गए हैं. कीर्ति चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है. सरकार की ओर से साझा की गई पुरस्कार विजेताओं की सूची के अनुसार, ‘सिख लाइट इन्फैंट्री’ के कर्नल मनप्रीत सिंह, राष्ट्रीय राइफल्स के दो अन्य सैन्य र्किमयों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया गया. रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति…
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक मकान से मां और उसके दो बच्चों का शव बरामद किया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कीदागांव के एक मकान में पुलिस ने शुकांति साहू (35), उसका बेटा युगल साहू (12) और बेटी प्राची साहू (नौ) का शव बरामद किया है. छाल थाने के प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि आज दोपहर लगभग तीन बजे कीदागांव के सरपंच ने एक बंद मकान से दुर्गंध आने की सूचना दी जिसके बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा. भारद्वाज…
मुंबई. अभिनेता अक्षय कुमार की कंपनी ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ का प्रतिनिधित्व करने वाली वकील ने कहा है कि परेश रावल के फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने के फैसले ने सभी को चौंका दिया और इसके ‘गंभीर कानूनी परिणाम’ होंगे. परेश रावल के पिछले सप्ताह अचानक इस फिल्म से अलग होने पर फिल्म जगत के साथ ही सिने-प्रेमी चकित रह गए. दर्शक करीब 20 वर्ष से ‘हेरा फेरी’ फिल्म के तीसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं. खबरों के अनुसार, ‘हेरा फेरी 3’ के निर्माता अक्षय कुमार ने रावल के इस कदम के लिए उन पर मुकदमा दायर…
नयी दिल्ली. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत आतंकवाद का ”निश्चित रूप से अंत” चाहता है और पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले जैसे किसी भी आतंकी हमले के जवाब में वह पाकिस्तान में आतंकवादियों पर फिर से हमला करेगा.उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध सूची में शामिल सभी “सबसे कुख्यात” आतंकवादी पाकिस्तान में हैं और वे देश के बड़े शहरों में खुलेआम सक्रिय हैं. उन्होंने कहा, “सरकार इसमें शामिल है. (पाकिस्तान) सेना इसमें पूरी तरह से शामिल है.” जयशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत के बाद भारत-पाकिस्तान में संघर्ष समाप्त…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को कहा कि शीर्ष माओवादी नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू को सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराने के साथ ही सरकार ने नक्सलवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी है. प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का महासचिव और पोलित ब्यूरो का सदस्य बसवराजू उन 27 नक्सलियों में शामिल था जिन्हें सुरक्षाबलों ने बुधवार को नारायणपुर और बीजापुर जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में मार गिराया. अभियान के दौरान राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवानों की भी मृत्यु हो गई. साय ने यहां संवाददाता सम्मेलन…
अहमदाबाद. सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श के पहले आईपीएल शतक और निकोलस पूरन के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ दो विकेट पर 235 रन बनाए.मार्श ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 64 गेंद में आठ छक्कों और 10 चौकों से 117 रन बनाए और पूरन (नाबाद 56 रन, 27 गेंद, पांच छक्के, चार चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी करके टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. मार्श ने इससे पहले एडेन मार्करम (36) के साथ पहले विकेट के लिए…
बीकानेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए आज देश में आधुनिक अवसंरचना बनाने का बहुत बड़ा महायज्ञ चल रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में अवसंरचना के कामों पर पहले की तुलना में कई गुना अधिक पैसा खर्च हो रहा है. मोदी ने पलाना (देशनोक) में आयोजित एक कार्यक्रम में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस अवसर उन्होंने कहा, “हमारे देश की सड़कें आधुनिक हों, हमारे देश के हवाई अड्डे आधुनिक हों, हमारे यहां रेल व रेलवे स्टेशन आधुनिक हों, इसके…
बेंगलुरु. कर्नाटक मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को बेंगलुरु महानगर के पड़ोसी रामनगर जिले का नाम बदलकर ‘बेंगलुरु दक्षिण’ करने को मंजूरी दे दी. बेंगलुरु शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर रामनगर, पूर्व की तरह ही जिले का मुख्यालय बना रहेगा. इस जिले के अंतर्गत मगदी, कनकपुरा, चन्नपटना और हरोहल्ली तालुका भी आते हैं. उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा,”हमने नियम, विनियम, अधिनियम और संशोधनों की जांच की है. रामनगर मूल रूप से बेंगलुरु जिला था, आज मंत्रिमंडल में इसका नाम बेंगलुरु दक्षिण जिला रखने का निर्णय लिया गया. इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा. यह बेंगलुरु दक्षिण जिले के लिए खुशी…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
