What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
न्यायालय की टिप्पणी अभिव्यक्ति संबंधी जिम्मेदारी की याद दिलाती है: अशोका यूनिर्विसटी मुद्दे पर भाजपा
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट के मामले की सुनवाइयों के दौरान की गईं उच्चतम न्यायालय की टिप्पणियां याद दिलाती हैं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ कुछ जिम्मेदारियां भी जुड़ी होती हैं. इससे पहले दिन में उच्चतम न्यायालय ने सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर किए गए पोस्ट के लिए गिरफ्तार महमूदाबाद को अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन उनके खिलाफ जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. प्रोफेसर के ऑनलाइन पोस्ट की समीक्षा करने वाली न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन…
मुंबई. मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव (नाबाद 73 रन) के अर्धशतक और अंत में नमन धीर (नाबाद 24 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 21 गेंद में नाबाद 57 रन की साझेदारी से बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमी पिच पर पांच विकेट पर 180 रन बनाने में सफल रही. पांच दफा की आईपीएल विजेता टीम के लिए सूर्यकुमार ने 43 गेंद की बेहतरीन नाबाद पारी खेली जिसमें सात चौके और चार छक्के जड़े थे. उनके अलावा तिलक वर्मा ने 27 रन और रेयान रिकलटन ने 25 रन का योगदान…
नयी दिल्ली/बेंगलुरु. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को अभिनेत्री रान्या राव और अन्य के खिलाफ कथित सोना तस्करी से जुड़े धन शोधन जांच के तहत कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों सहित कर्नाटक में कई स्थानों पर छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत राज्य में 16 स्थानों पर छापेमारी की गई. सूत्रों ने बताया कि छापेमारी हवाला ऑपरेटर और अन्य ऑपरेटर को निशाना बनाकर की गई, जिन्होंने राव के खातों में कथित तौर पर ”फर्जी” वित्तीय लेनदेन किए थे. संघीय जांच एजेंसी ने कुछ…
नयी दिल्ली. भारत ने बुधवार को यहां पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी को जासूसी के आरोप में निष्कासित कर दिया, एक हफ्ते में यह दूसरा ऐसा निष्कासन है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यहां पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मी को उसके आधिकारिक दायित्व से इतर गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया गया है और उसे 24 घंटे में भारत छोड़ने को कहा गया है. उसने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी साद वारिच को इस मुद्दे पर आपत्तिपत्र या औपचारिक विरोध पत्र जारी किया गया है. विदेश मंत्रालय…
नयी दिल्ली. जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय झा के नेतृत्व में एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद पर भारत का पक्ष रखने के लिए बुधवार को जापान रवाना हुआ. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद नयी दिल्ली के रुख से अवगत कराने के लिए प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर का भी दौरा करेगा. पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था. पहलगाम में हुए हमले में कम से कम…
डेरगांव. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई द्वारा अपनी पाकिस्तान यात्रा की तुलना लालकृष्ण आडवाणी जैसे भाजपा के दिग्गजों की यात्रा से किया जाना ”सेब और संतरे” की तुलना करने जैसा है. गोगोई ने पलटवार करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री ”निराधार व्यक्तिगत हमले, राजनीतिक नाटक और दुष्प्रचार” का सहारा ले रहे हैं. गोगोई ने कहा कि 2014 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद से उन्होंने सभी आधिकारिक प्रोटोकॉल का पालन किया है.गोगोई ने पाकिस्तान की अपनी यात्रा के खिलाफ शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी पर पलटवार…
रायपुर/हैदराबाद/नयी दिल्ली. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर माओवादियों के शीर्ष नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. छत्तीसगढ़ में पिछले लगभग तीन दशक से नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में यह पहली बार है जब सुरक्षाबलों ने महासचिव स्तर के माओवादी नेता को मार गिराया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू 1970 के दशक में नक्सल आंदोलन से जुड़ा था. पुलिस अधिकारियों ने बताया…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को राज्य के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 27 माओवादियों को मार गिराने वाले सुरक्षाबलों की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गयी है. उन्होंने इस बड़ी सफलता पर सुरक्षाबल के जवानों की सराहना की है. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 27 नक्सली मारे गए. मारे गए माओवादियों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू उर्फ बीआर दादा (70) भी शामिल…
नयी दिल्ली. यात्रा बुकिंग मंच ईजमाईट्रिप ने बुधवार को महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में अपने संस्थापक और चेयरमैन निशांत पिट्टी के खिलाफ लगे आरोपों को खारिज कर दिया. मंच ने कहा कि ये दावे ‘पूरी तरह से निराधार, भ्रामक और तथ्यों से परे हैं.’ पिट्टी पर कथित तौर पर सट्टेबाजी के संचालकों के एक नेटवर्क के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर अपने प्रवर्तकों के साथ मिलीभगत करके अवैध सट्टेबाजी से प्राप्त राशि का इस्तेमाल 25 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर मूल्यों में हेरफेर करने के लिए किया. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अप्रैल में महादेव…
पटना. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा ने बुधवार को घोषणा की कि अगर इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन सत्ता में आता है तो राज्य की महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा. लांबा ने यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह वादा किया और ‘माई बहन मान’ योजना का समर्थन किया जिसकी परिकल्पना उनके गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव ने कुछ महीने पहले की थी. उन्होंने कहा, ”केंद्र और राज्य की राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकारें लोगों, खासकर महिलाओं के कल्याण के बारे में परवाह नहीं करती हैं.…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
