लेखक: atulpradhan

इस्लामाबाद. पाकिस्तान सरकार ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की भारत के साथ हालिया सैन्य संघर्ष में भूमिका के लिए उन्हें मंगलवार को पदोन्नत कर फील्ड मार्शल बनाने का फैसला किया. इसी के साथ वह देश के इतिहास में इस पद पर पदोन्नत होने वाले दूसरे शीर्ष सैन्य अधिकारी बन जाएंगे. यहां जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुनीर को पदोन्नत करने का फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया. जनरल अयूब खान के बाद मुनीर पाकिस्तान में सर्वोच्च सैन्य पद पर पदोन्नत होने वाले पहले जनरल हैं. जनरल खान को 1959 में फील्ड…

Read More

यरुशलम. इजराइल में भारत के राजदूत जे पी सिंह ने कहा है कि जैसे अमेरिका ने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर हुसैन राणा को भारत को सौंपा था उसी तरह पाकिस्तान को प्रमुख आतंकवादियों हाफिज सईद, साजिद मीर और जकीउर रहमान लखवी को भारत को सौंप देना चाहिए. सिंह ने आतंकवाद को वैश्विक खतरा बताते हुए इसके खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने का भी आह्वान किया. इजराइली टीवी चैनल ‘आई24’ को सोमवार को दिए गए साक्षात्कार में सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ‘रोका गया’ है, यह ”खत्म…

Read More

पुंछ. भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है और इसे फिलहाल स्थगित रखा गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना सतर्क और तैयार है तथा यदि फिर से चुनौती दी गई, तो वह फिर मुंहतोड़ जवाब देगी. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले और छह-सात मई को भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के बाद शुरू हुए सैन्य संघर्ष के बाद पुंछ सबसे अधिक प्रभावित हुआ था और पड़ोसी देश की ओर से बड़े पैमाने पर गोलाबारी की गई…

Read More

होसपेट. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक में जाति आधारित सर्वेक्षण की प्रक्रिया उचित तरीके से की जानी चाहिए तथा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इससे भविष्य में कोई समस्या उत्पन्न न हो या पार्टी नेता राहुल गांधी की बदनामी न हो. खरगे का यह बयान कर्नाटक मंत्रिमंडल द्वारा सामाजिक एवं शैक्षिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिए जाने के बीच आया है. इस सर्वेक्षण को ‘जातिगत गणना’ के नाम से जाना जाता है. अनुसूचित जातियों (एससी) के वर्गीकरण के लिए जारी एक अलग सर्वेक्षण के बीच राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने…

Read More

नयी दिल्ली. चेन्नई की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अदालत ने रोहिंग्याओं की तस्करी करने वाले एक गिरोह से जुड़े होने के आरोप में मंगलवार को दो बांग्लादेशी नागरिकों को दो-दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के नागरिक शहाबुद्दीन हुसैन उर्फ मोहम्मद साहब उद्दीन और मुन्ना उर्फ नूर करीम उर्फ नूर करीम को दोषी ठहराते हुए एनआईए अदालत ने 11,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. अधिकारियों ने बताया कि वे चेन्नई में नवंबर 2023 में दर्ज एक मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में शामिल थे. एजेंसी…

Read More

नयी दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के इस सत्र में अपने आखिरी मैच में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया । राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए मिला 188 रन का लक्ष्य चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में मंगलवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर आठ विकेट पर 187 रन बनाये. चेन्नई के लिए आयुष म्हात्रे ने 43 जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रन का योगदान दिया. राजस्थान रॉयल्स के लिए युद्धवीर सिंह चरक और आकाश मधवाल ने तीन-तीन विकेट चटकाये.

Read More

आइजोल. मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने मंगलवार को राज्य को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया. लालदुहोमा ने यह घोषणा मिजोरम विश्वविद्यालय (एमजेडयू) में एक समारोह में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी की उपस्थिति में की. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लालदुहोमा के हवाले से कहा, ”ऐसे में जब हम इस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं, हम निरंतर शिक्षा, डिजिटल पहुंच और व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से साक्षरता को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं.” उन्होंने कहा, ”अब हम उच्च लक्ष्य रखें: सभी मिजो लोगों के लिए डिजिटल साक्षरता, वित्तीय…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम लोगों की राजस्व संबंधी समस्याओं के तेजी से निराकरण करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं. मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों के निराकरण के लिए कलेक्टरों को नियमित रूप से राजस्व न्यायालयों का संचालन करने और इसके लिए दिन भी निर्धारित करने को कहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का जायजा लेने के लिए अब तक 19 जिलों का औचक निरीक्षक और समाधान शिविर में शामिल हो चुके हैं. जनता से मिले फीडबैक से इस बात का गर्व है कि हमारी सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ उन लोगों तक पहुंच रहा है,…

Read More

नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तानी कवि फैज अहमद फैज की नज्म ‘हम देखेंगे’ पढ़ने पर पुलिस ने दिवंगत अभिनेता एवं कार्यकर्ता वीरा साथीदार की पत्नी पुष्पा सहित तीन लोगों के खिलाफ भारत की एकता और अखंडता को खतरे में डालने और शत्रुता को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उसने 13 मई को नागपुर में वीरा साथीदार की स्मृति में आयोजित विवादास्पद कार्यक्रम से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है, जहां नज्म का पाठ किया गया. एक अधिकारी ने बताया कि मामले…

Read More

नयी दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर से भारतीय जनता पार्टी नेता राजीव चंद्रशेखर द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि याचिका पर जवाब देने को कहा. न्यायमूर्ति रविंद्र डुडेजा ने मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा चार फरवरी को चंद्रशेखर के आपराधिक मानहानि मामले को खारिज करने के आदेश के खिलाफ पुनरीक्षण याचिका पर थरूर को नोटिस जारी करते हुए कहा कि “इस मामले पर विचार करने की आवश्यकता है”. अदालत ने कहा, ”प्रतिवादी को नोटिस जारी करें. निचली अदालत को ‘बुकमार्किंग’ के साथ डिजिटल रूप में रिकॉर्ड मांगा जाए.” चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि थरूर ने राष्ट्रीय टेलीविजन…

Read More