What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
दीव. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को खेलों की ‘परिवर्तनकारी शक्ति’ की सराहना की और ‘खेलो इंडिया बीच गेम्स (तटीय खेल)’ को देश के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण बताया. खेलो इंडिया के तहत पहली बार आयोजित हो रहे इन खेलों की औपचारिक घोषणा सोमवार को खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने घोघला बीच पर एक रंगारंग समारोह में की. मोदी ने इन खेलों की भारतीय खेल कैलेंडर में अहम जगह बनाने की उम्मीद जताते हुए खेलों के आयोजकों को बधाई दी और शुभकामनाएं दीं. मोदी ने अपने संदेश में कहा, ”हमारे जैसे विविधतापूर्ण देश में खेलों में हमेशा एक…
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार से पूछा कि अर्थव्यवस्था पर क्रिप्टोकरेंसी के प्रभाव को देखते हुए इसके विनियमन के लिए ‘स्पष्ट’ नीति क्यों नहीं बनाई जा सकती है. न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने क्रिप्टोकरेंसी (आभासी मुद्रा) बिटकॉइन में कारोबार को ‘हवाला’ कारोबार की ही तरह अवैध व्यापार करार दिया. पीठ ने केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से कहा, ”केंद्र क्रिप्टोकरेंसी को विनियमित करने के लिए स्पष्ट नीति क्यों नहीं बनाता? इसका एक अवैध बाजार है और यह अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है. क्रिप्टोकरेंसी को…
नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने साइबर अपराधियों को जल्दी पकड़ने के लिए नयी ‘ई-जीरो’ प्राथमिकी योजना शरू की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए प्रायोगिक परियोजना के रूप में शुरू की गई यह नयी प्रणाली राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज साइबर वित्तीय अपराधों को स्वचालित रूप से प्राथमिकी में बदल देगी. शाह ने कहा कि शुरुआत में 10 लाख रुपये की सीमा से ऊपर के मामले में ऐसा होगा. मंत्री ने कहा…
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक मकान से बुजुर्ग दंपति के शव बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आज अपराह्न चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की पुलिस को कसेरपाड़ा इलाके में स्थित एक बंद मकान से दुर्गंध आने की शिकायत मिली जिसके बाद पुलिस दल को घटनास्थल भेजा गया. उन्होंने बताया कि पुलिस दल मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो वहां दंपति के शव बरामद किए गए. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान गोपाल नगायच (78) और उनकी पत्नी सरस्वती नगायच (76) के रूप में हुई है. पुलिस…
वाशिंगटन. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से ‘निराश’ हो चुके हैं. यूक्रेन-रूस के बीच युद्धविराम की दिशा में प्रगति की आस के साथ ट्रंप के फोन पर अलग-अलग बात करने से पहले व्हाइट हाउस ने सोमवार को यह बात कही. ट्रंप ने सप्ताहांत एक सोशल मीडिया पोस्ट में उम्मीद जताई कि युद्धविराम के लिहाज से सोमवार एक ‘सार्थक दिन’ साबित होगा. ट्रंप अपने इस प्रयास के तहत नाटो नेताओं से भी फोन के जरिये बातचीत करेंगे. लेकिन ट्रंप के फोन कॉल से पहले, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अगर ट्रंप को लगता…
बीजिंग.चीन ने सोमवार को कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच ‘स्थायी संघर्षविराम’ सुनिश्चित करने के लिए एक रचनात्मक भूमिका निभाएगा. पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इसहाक डार के शीर्ष चीनी राजनयिक वांग यी के साथ वार्ता के लिए यहां पहुंचने पर बीजिंग की ओर से यह बयान दिया गया. डार सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचे. भारत द्वारा सात मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकी ढांचों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सटीक हमले किए जाने के बाद चीन का दौरा करने वाले डार पहले उच्च स्तरीय पाकिस्तानी अधिकारी…
रायपुर. सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का उड़न खटोला बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आमागोहन में उतरा. वनांचल के आदिवासी ग्राम में मुख्यमंत्री साय को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल था. वे चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर अपने राज्य के मुखिया को एक झलक देखने और उन्हें सुनने के लिए घण्टो डटे रहे. मुख्यमंत्री साय ने समाधान शिविर में जहाँ ग्रामीणों से संवाद किया वहीं मुख्यमंत्री ने समाधान पेटी में डाले गए आवेदनों की निराकरण की स्थिति भी जानी. उन्होंने सुशासन तिहार की सार्थकता को बताते हुए कहा कि…
रायपुर,. मुख्यमंत्री ने मुंगेली जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मनियारी जलाशय और पथरिया जलाशय जैसी महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाएं वर्षों से अधूरी पड़ी हैं, जो लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण हैं. मुख्यमंत्री साय ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री को पद से हटाने के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में जिले का अत्यंत खराब प्रदर्शन जिले में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामी को दर्शाता है और ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री साय के इस तीखे रुख…
जैसलमेर/नयी दिल्ली. सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को राजस्थान में अग्रिम इलाका लोंगेवाला का दौरा किया, जहां उन्होंने सैनिकों से बातचीत की और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता में उनकी ”अनुकरणीय भूमिका” के लिए बधाई दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जनरल द्विवेदी ने भारतीय वायुसेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ समन्वय में की गई संयुक्त कार्रवाइयों की भी समीक्षा की. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान थलसेना, वायुसेना और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाइयों ने न केवल ”दुश्मन के मंसूबों पर पानी फेर दिया” बल्कि पश्चिमी मोर्चे पर अभियानगत प्रभुत्व बनाए रखने…
नयी दिल्ली. अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मानना है कि स्वतंत्र फिल्में और निर्देशक भारत को प्रसिद्धि दिलाते हैं लेकिन जब फिल्म महोत्सव से इनकी घर वापसी होती है तो यहां उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिलता है. ‘इंडी’ फिल्म या स्वतंत्र फिल्म एक फीचर फिल्म या लघु फिल्म है जिसका निर्माण प्रमुख फिल्म स्टूडियो प्रणाली के बाहर किया जाता है और इनका वितरण स्वतंत्र मनोरंजन कंपनियों द्वारा किया जाता है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मानना ??है कि अनुराग कश्यप, पायल कपाड़िया और नीरज घेवान की फिल्मों ने बॉलीवुड की बड़ी परियोजनाओं की तुलना में अंतरराष्ट्रीय बाजार में जगह बनाने में अधिक योगदान…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
