What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. सब इंस्पेक्टर गीता सामोता केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 56 साल के इतिहास में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली कर्मी बन गई हैं. सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी.उन्होंने सोमवार को 8,849 मीटर ऊंचे पर्वत की चढ़ाई पूरी की. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ”गीता ‘दुनिया की शिखर’ पर खड़ी थीं और यह एक विजयी क्षण था. यह न केवल व्यक्तिगत जीत का प्रतीक था, बल्कि सीआईएसएफ और राष्ट्र के तौर पर भारत के अविश्वसनीय जज्बे और मजबूती का भी प्रतीक था.” पैंतीस साल की अधीनस्थ अधिकारी…
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में प्रशासन ने भारी पुलिस तैनाती के बीच मंगलवार को चंदोला झील के आसपास 2.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र से अवैध निर्माणों को हटाने के अभियान का अंतिम चरण शुरू किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिछले महीने अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने दानिलिमडा क्षेत्र में झील के आसपास 1.25 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र से अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के घरों समेत अतिक्रमण को हटाया था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) शरद ंिसघल ने बताया कि दूसरे और अंतिम चरण में एएमसी पुलिस की मदद से शेष भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराएगी। उन्होंने कहा कि…
नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेटरों के योयो टेस्ट स्कोर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं लेकिन पिछले कुछ अर्से से महिला हॉकी टीम फिटनेस पर लगातार काफी मेहनत कर रही है और कप्तान सलीमा टेटे का कहना है कि उनकी टीम का योयो टेस्ट का स्कोर 19.4 तक जा रहा है। सलीमा ने यहां एक कार्यक्रम से इतर बातचीत में कहा कि कोच हरेंद्र ंिसह के आने के बाद से सबसे ज्यादा काम महिला टीम की फिटनेस पर हुआ है और इसका नतीजा देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा ,‘‘ हरेंद्र सर ने फिटनेस पर सबसे ज्यादा काम किया है। फिटनेस…
नयी दिल्ली: केंद्र ने जल जीवन मिशन योजनाओं के जमीनी निरीक्षण के लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों का दौरा करने के लिए 100 दलों को तैनात किया है। इस मिशन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के हर ग्रामीण परिवार को सस्ते शुल्क पर नियमित और दीर्घकालिक तौर पर पर्याप्त मात्रा में निर्धारित गुणवत्ता वाला पेयजल उपलब्ध हो। जल शक्ति मंत्रालय की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए आठ मई को कैबिनेट सचिव टी वी सोमनाथन की अध्यक्षता में बैठक हुई थी जिसमें इन दलों को राज्यों में भेजने का निर्णय लिया…
दुमका: झारखंड के दुमका जिले में 16 वर्षीय किशोरी से बलात्कार के आरोप में पांच लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम को पकड़ा गया और मंगलवार को उन्हें यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना 16 मई को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई। लड़की ने 17 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि वह एक रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में गई थी जहां एक हथियारबंद व्यक्ति उसे जबरन…
नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के महत्व पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि नियामक सतर्कता एवं वृद्धि समर्थक मानसिकता के बीच संतुलन बनाने की सीसीआई की क्षमता एक लचीले, न्यायसंगत और नवाचार-संचालित आर्थिक ढांचे के निर्माण के लिए अभिन्न अंग साबित होगी। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के 16वें वार्षिक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। कॉरपोरेट मामलों की मंत्री सीतारमण ने कहा कि नियामक को बाजार में बदलावों का अनुमान लगाना होगा और समय की जरूरतों के अनुरूप प्रासंगिक बने रहना होगा। मंत्री ने 2047 तक…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की सांविधानिक वैधता को चुनौती वाली याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई शुरू हुई। कोर्ट इस मामले में अंतरिम आदेश पारित कर सकता है। वहीं केरल सरकार ने इन याचिकाओं में हस्तक्षेप करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। राज्य सरकार ने कहा कि 2025 का संशोधन मूल वक्फ अधिनियम, 1995 के दायरे से भटक गया है और वक्फ संपत्ति रखने वाली इसकी मुस्लिम आबादी को वास्तविक आशंका है कि संशोधन संविधान के तहत उनके मौलिक अधिकारों को प्रभावित करेगा और उनकी वक्फ संपत्तियों की प्रकृति को बदल देगा। सुनवाई…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि बेहतर कार्यक्षमता वाला नया ओसीआई पोर्टल नागरिकों के अनुकूल डिजिटल शासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक ”बड़ा कदम” है. इससे पहले दिन में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय मूल के व्यक्तियों के पंजीकरण को सहज बनाने के लिए अद्यतन ‘यूजर इंटरफेस’ के साथ नये ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ पोर्टल की शुरूआत की. ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) योजना 2005 में शुरू की गई थी. इस योजना में भारतीय मूल के सभी व्यक्तियों (पीआईओ) को ओसीआई के रूप में पंजीकरण का प्रावधान है, जो 26 जनवरी 1950…
नयी दिल्ली. भारत में स्वास्थ्य अधिकारी सिंगापुर और हांगकांग में कोविड मामलों में वृद्धि की खबरों पर नजर रख रहे हैं. हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को दावा किया कि देश में कोरोना वायरस संबंधी मौजूदा स्थिति नियंत्रण में है. स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में सोमवार को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, आपात चिकित्सा राहत प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय आयुर्वज्ञिान अनुसंधान परिषद और केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञों की समीक्षा बैठक हुई. इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, “बैठक में निष्कर्ष निकला कि भारत में वर्तमान कोविड-19 स्थिति नियंत्रण में है. 19 मई तक उपलब्ध…
नयी दिल्ली. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार को एक संसदीय समिति को बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष हमेशा पारंपरिक दायरे में रहा तथा पड़ोसी देश की ओर से परमाणु (खतरे) का कोई संकेत नहीं दिखा. सूत्रों ने यह जानकारी दी.सूत्रों ने कहा कि मिसरी ने सरकार के इस रुख को दोहराया कि सैन्य कार्रवाई रोकने पर द्विपक्षीय स्तर पर सहमति बनी थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच संघर्ष को रोकने में अपने प्रशासन की भूमिका होने का दावा किया था. समिति की बैठक में कुछ विपक्षी सदस्यों ने ट्रंप के इस…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
