लेखक: atulpradhan

नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू का यह दावा ”पूरी तरह झूठा” है कि सरकार ने विदेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों के लिए मुख्य विपक्षी दल से चार नाम नहीं मांगे थे. उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रतिनिधिमंडलों के लिए नामों की स्वीकृति नहीं लेकर सरकार ने तुच्छ राजनीति की है और विदेशी दौरों पर कांग्रेस के बारे में बुरा-भला कहने तथा उसे बदनाम करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब उसकी मदद ले रहे हैं क्योंकि उनका विमर्श ‘पंचर’ हो चुका है. रीजीजू ने एक प्रमुख अंग्रेजी दैनिक से बातचीत…

Read More

इंफाल: मणिपुर की राजधानी इंफाल से उखरूल तक के 80 किलोमीटर लंबे रास्ते पर शिरुई लिली महोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह पांच दिवसीय महोत्सव 20 मई से शुरू हो रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे मार्ग में वाहनों की जांच और गश्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह सुरक्षा इसलिए बढ़ाई गई है क्योंकि कुछ कुकी संगठनों ने राज्य में पांच दिवसीय शिरुई लिली महोत्सव मनाने की योजना बना रहे मेइती समुदाय के लोगों को धमकी दी है।…

Read More

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के ‘एक्स’ हैंडल पर अपने खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को आरोप लगाया कि सपा का जन्म ही ‘मुस्लिम तुष्टीकरण के डीएनए’ के साथ हुआ है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से सोशल मीडिया हैंडल की गहन समीक्षा करने को कहा। सपा और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर ताजा हमला बोलते हुए उपमुख्यमंत्री पाठक ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी का जन्म ही ‘मुस्लिम तुष्टीकरण के डीएनए’ के साथ हुआ है और अखिलेश यादव की पूरी राजनीति का मूल यही है। मुख्यमंत्री…

Read More

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने विदेश से जुड़े मामलों में केंद्र सरकार के प्रति अपनी पार्टी के समर्थन की पुष्टि करते हुए सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से निपटने के भारत के रूख को सामने रखने के लिए गठित केंद्र के बहुदलीय राजनयिक मिशन का बहिष्कार नहीं कर रही हैं और केंद्र से औपचारिक अनुरोध प्राप्त होने पर अपने प्रतिनिधि भेजेगी। ममता बनर्जी ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र को यह निर्णय नहीं लेना चाहिए कि कौन सी पार्टी प्रतिनिधिमंडल में किसे भेजेगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा…

Read More

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर सोमवार को निशाना साधते हुए कहा कि पाठक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करने में विफल रहने के साथ-साथ चाटुकारिता और निरर्थक बातें कर रहे हैं। पाठक ने दावा किया था कि सपा का जन्म मुस्लिम तुष्टिकरण के ‘डीएनए’ के साथ हुआ है और अखिलेश यादव की पूरी राजनीति का मूल यही है। यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, हुक्मरानों की बदजुबानी पर भी आजादी और किसी की सच कहने पर गिरफ्तारी! यादव ने पाठक…

Read More

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को संजय राउत को एक तरह से आड़े हाथों लेते हुए उन्हें भारत के वैश्विक संपर्क प्रयासों में ‘‘स्थानीय स्तर की राजनीति’’ नहीं लाने की सलाह दी। दरअसल शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने एक दिन पहले विभिन्न देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजने के केंद्र के कदम का बहिष्कार करने का आह्वान किया था। पवार ने याद दिलाया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव द्वारा भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र में भेजे गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य थे। पूर्व रक्षा मंत्री ने बारामती में…

Read More

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान का दौरा किया था और उन्होंने पड़ोसी देश के प्रतिष्ठान के साथ करीब से काम किया था. शर्मा ने यहां एक आधिकारिक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा कि सरकार के पास इस दावे के समर्थन में दस्तावेजी सबूत हैं और उचित सत्यापन के बाद ”हर सबूत 10 सितंबर तक जनता के सामने पेश किया जाएगा”. उन्होंने दावा किया, ”गौरव गोगोई आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे. मैं यह पहली बार कह…

Read More

अहमदाबाद. केंद्र ने पंजीकृत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को वित्तीय रूप से ‘बीमार’ होने से बचाने के लिए कदम उठाए हैं. केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को यह बात कही. उन्होंने कहा कि पैक्स के परिसमापन की स्थिति में उनके तेजी से समाधान और उनके स्थान पर नए पैक्स के पंजीकरण के लिए जल्द ही एक नीति बनेगी. केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार का लक्ष्य 2029 तक दो लाख नये पैक्स की स्थापना करना है. इन्हें 22 विभिन्न प्रकार के व्यवसायों से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने की…

Read More

जौनपुर/लखनऊ. जौनपुर जिले में गौ तस्करों के पिकअप वाहन से कुचले जाने पर हेड कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिस ने एक मुठभेड़ में एक गौ तस्कर को मार गिराया जबकि उसके दो साथियों के पैरों में गोली लगी है. पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जौनपुर जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदवक थाने प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्य प्रकाश सिंह पुलिसर्किमयों के साथ शनिवार की रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर आजमगढ़-वाराणसी मार्ग…

Read More

पटना. पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए. सिंह ने अपनी पार्टी ‘आप सबकी आवाज’ का जन सुराज में विलय करने की भी घोषणा की. पूर्व नौकरशाह सिंह ने महज छह महीने पहले ही खुद की पार्टी बनाई थी. किशोर और सिंह, दोनों ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग होने से पहले जनता दल (यूनाइटेड) में थे. पूर्व चुनावी रणनीतिकार किशोर, 2020 में जद(यू) से निष्कासित किये जाने से पहले नीतीश नीत पार्टी के राष्ट्रीय…

Read More