What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के शतक से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ तीन विकेट पर 199 रन बनाए. राहुल ने 65 गेंद में चार छक्कों और 14 चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा अभिषेक पोरेल (30) के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 और कप्तान अक्षर पटेल (25) के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी करके दिल्ली को धीमी शुरुआत से उबारा और टीम के मजबूत स्कोर की नींव रखी. टाइटंस की ओर से अरशद खान (सात रन पर एक विकेट), प्रसिद्ध…
नयी दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले के दौरान दर्शकों में भी देशभक्ति का जोश देखने को मिला. दोनों टीम के खिलाड़ियों ने मुकाबले की शुरुआत से पहले राष्ट्रगान के लिए कतार में खड़े होकर अरुण जेटली स्टेडियम में देशभक्ति का जोश भर दिया. इस मुकाबले के साथ निलंबन के बाद टूर्नामेंट की राष्ट्रीय राजधानी में वापसी हुई. भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण आईपीएल रुक गया था. जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के कारण दिल्ली कैपिटल्स का पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में…
कीव. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को इटली के रोम में शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात की. इस मुलाकात का मकसद रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली महत्वपूर्ण फोन कॉल से पहले कूटनीतिक प्रयासों को तेज करना है. जेलेंस्की ने अमेरिकी राजदूत के निवास पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की, जबकि जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मज.र् ने कहा कि उन्होंने नये पोप के कार्यभार संभालने के दौरान जेलेंस्की और रुबियो से बात…
भोपाल. मध्यप्रदेश के सीहोर में एक सरकारी स्कूल की उस शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है जिसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों के लिए दुआ करने वाली पड़ोसी देश की महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. सीहोर के जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर मेहतवाड़ा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका शहनाज परवीन को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि बजरंग दल की शिकायत और आष्टा के अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश के बाद यह कार्रवाई…
अहमदाबाद. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि स्वदेश निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी हवाई ठिकानों को नष्ट कर दिया, जबकि चीन से उधार ली गई उसकी वायु रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल नहीं हो पाया.शाह ने यहां एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अतीत में र्सिजकल स्ट्राइक और हवाई हमले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) तक ही सीमित थे, लेकिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की सीमा में 100 किलोमीटर तक घुसकर आतंकवादियों और उनके ठिकानों को नष्ट किया. उन्होंने कहा, ”हमारी स्वदेशी रूप से विकसित ब्रह्मोस (सुपरसोनिक क्रूज…
ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना में 12वीं कक्षा की छात्रा जब बोर्ड परीक्षा दे रही थी, तभी उनके पिता की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी.हालांकि, गम के दौर से गुजरने के बावजूद महक ने असाधारण हिम्मत का परिचय दिया और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया, तथा कुल मिलाकर 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. ऊना जिले के गगरेट स्थित सेंट डी आर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा महक के पिता नसीब कुमार को बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी मार्च में 49 साल की उम्र में मौत हो गई. महक ने इस…
रायपुर. हसदेव-बांगो जलाशय के डूबान क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला एक्वा पार्क विकसित किया जा रहा है, जो राज्य में मछली पालन, प्रसंस्करण एवं पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन करेगा. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत भारत सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 37 करोड़ 10 लाख 69 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है. यह एक्वा पार्क कोरबा जिले के एतमानगर और सतरेंगा क्षेत्र में विकसित किया जाएगा. एतमानगर में स्थापित किए जाने वाले एक्वा पार्क में फीड मिल, फिश प्रोसेसिंग प्लांट, हेचरी एवं रिसर्कुलेटरी एक्वा कल्चर सिस्टम की स्थापना की जाएगी. इसके माध्यम से मछलियों…
503 Service Unavailable The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later. Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.
हैदराबाद. हैदराबाद में ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आग संभवत: शॉट र्सिकट से लगी और इस घटना में जान गंवाने वालों में कई बच्चे हैं.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “अस्पताल ले जाए गए सभी 17 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया.” इस इमारत से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता एक लंबी और संकरी सीढ़ी थी, लेकिन लोग उस रास्ते से तेजी से बाहर नहीं निकल सके. पुलिस ने बताया कि इमारत के भूतल…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार सोमवार को चीन की यात्रा करेंगे, जहां उनके चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की उम्मीद है. ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी भी डार और वांग के साथ त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए 20 मई को चीन पहुंचेंगे. खबर में कहा गया है, ”तीनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने, सुरक्षा सहयोग बढ़ाने और हाल में पाकिस्तान-भारत संघर्ष के मद्देनजर क्षेत्र में उभरती स्थिति पर चर्चा होने की उम्मीद है.”…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
