What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
भुवनेश्वर: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि ओडिशा सरकार अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोगों की जमीन को गैर-आदिवासियों और गैर-दलितों द्वारा हड़पे जाने से रोकने के लिए जरूरतमंद लोगों से सीधे भूमि खरीद की योजना बना रही है और इसके लिए एक विशिष्ट कोष बनाया जाएगा। पुजारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभी तक ऐसी कोई नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पहल अभी योजना के स्तर पर है और इसे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों सहित सभी हितधारकों से उचित परामर्श के बाद ही लागू किया जाएगा। मंत्री…
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने भारत में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे 121 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के माध्यम से उन्हें निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अवैध प्रवासियों को एक सप्ताह में ही पकड़ लिया गया साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मामले में पांच भारतीयों से पूछताछ की गई। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) निधिन वलसन ने बताया, देश में विदेशी नागरिकों के अवैध प्रवेश और उन्हें ठहराने में कथित रूप से शामिल…
नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पार्टी प्रवक्ताओं का आह्वान किया कि वे जाति जनगणना के विषय को संवेदनशीलता के साथ और निडर होकर जनता के बीच ले जाएं तथा इसे सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि वैचारिक प्रतिबद्धता समझें। खरगे ने यहां कांग्रेस प्रवक्ताओं के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज जब देश जातीय न्याय की बात कर रहा है, तब कांग्रेस पार्टी का यह दायित्व बनता है कि वह इस विमर्श को दिशा दे, उसे नारे से नीति तक ले जाए और ‘जितनी आबादी, उतना हक’ को केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक…
चेन्नई: द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता कनिमोई के नेतृत्व में रूस गए सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर रूस की राजधानी मॉस्को जा रहे विमान को ड्रोन हमले के कारण कुछ देर तक आसमान में चक्कर लगाना पड़ा, लेकिन बाद में विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। कनिमोई ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के बाद अंतरराष्ट्रीय संपर्क अभियान के तहत केंद्र द्वारा नियुक्त सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर लक्षित एक सैन्य अभियान है। लोकसभा सदस्य कनिमोई के करीबी सूत्रों ने बताया कि विमान को हवा में…
जयपुर: जयपुर के सवाई मानंिसह (एसएमएस) अस्पताल में एक गर्भवती युवती की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत (बेमेल) खून चढ़ाए जाने के कारण ऐसा हुआ। हालांकि चिकित्सकों ने किसी भी चूक से इनकार किया है। अधिकारियों ने कहा कि टोंक जिले की 23 वर्षीय चैना को 12 मई को गंभीर रूप से कम हीमोग्लोबिन स्तर, तपेदिक और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 19 मई को एक जांच के आधार पर अस्पताल के रक्त बैंक से खून मंगवाया गया जिसमें कथित तौर…
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से सवाल करने के लिए पाखंड करने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद ने कांग्रेस समर्थित सरकार के दौरान हस्ताक्षरित 1991 के भारत-पाक सैन्य पारदर्शिता समझौते का हवाला देते हुए कांग्रेस के पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ लंबे समय से जुड़े होने का आरोप लगाया। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में भाजपा सांसद ने दावा किया कि 1991 के समझौते में भारत और पाकिस्तान सैन्य कार्रवाइयों के बारे में जानकारी साझा करने पर सहमत हुए थे। क्या यह पाकिस्तान के…
कराची. पाकिस्तान में सिंध प्रांत के टांडो जाम कस्बे के पास जिस जमीन पर 100 साल पुराना शिव मंदिर है, उस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और उसके आसपास निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. हिंदू समुदाय के एक प्रतिनिधि ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पाकिस्तान में हिंदू समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन ‘दरावर इत्तेहाद पाकिस्तान’ के प्रमुख शिव काच्छी ने कहा,” मंदिर एक सदी से अधिक पुराना है लेकिन दबंगों ने इस पर कब्जा कर लिया है और मंदिर के आसपास की भूमि पर अवैध निर्माण शुरू कर दिया है. साथ ही…
दीर अल-बलाह. संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि वह इस सप्ताह गाजा आई अत्यंत आवश्यक सहायता को फलस्तीनियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है. लूटपाट की आशंका और इजराइली सैन्य प्रतिबंधों के कारण जरूरी सहायता सामग्री के गाजा पहुंचने देरी हो रही है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल के हमलों में बीते 24 घंटों में कम से कम 82 लोग मारे गए. लगभग तीन महीने तक सभी खाद्य, दवा, ईंधन और अन्य सामग्री की आपूर्ति पर रोक लगाने के बाद इजराइल ने अंतरराष्ट्रीय दबाव में दर्जनों सहायता ट्रकों को गाजा में जाने की अनुमति दे दी…
नयी दिल्ली. पूर्व राष्ट्रपति और प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित फिल्म में लोकप्रिय तमिल अभिनेता धनुष उनके किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत करेंगे. बुधवार को कान फिल्म मार्केट में ‘कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ फिल्म की घोषणा की गई. धनुष ने फिल्म का पहला पोस्टर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, “ऐसे प्रेरणादायक और महान व्यक्तित्व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सर का किरदार निभाना मेरे लिए सौभाग्य और गर्व की बात है.” फिल्म का निर्माण टी-सीरीज. के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार तथा अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के अभिषेक अग्रवाल…
नयी दिल्ली/बीकानेर. भारत ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर जोर देकर कहा कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक इस्लामाबाद सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के साथ कोई भी द्विपक्षीय वार्ता तभी होगी जब वह अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र पर से कब्जा छोड़ देगा.” कश्मीर मुद्दे को सुलझाने में भारत और पाकिस्तान की मदद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रुचि के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “आप हमारी स्थिति से…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
