What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत का संबंध और व्यवहार ”पूरी तरह से द्विपक्षीय” रहेगा और इस संबंध में कई वर्षों से राष्ट्रीय सहमति बनी हुई है और इसमें ”कतई कोई बदलाव नहीं” होगा. उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन ”विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से” बंद नहीं कर देता. जयशंकर ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम हमले के दोषियों को जवाबदेह…
बेंगलुरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसने चंद्रयान-5/लूपेक्स (चंद्र ध्रुवीय अन्वेषण) मिशन के लिए जापानी अंतरिक्ष एजेंसी जेएक्सए के साथ तीसरी आमने-सामने तकनीकी बैठक (टीआईएम-3) आयोजित की है. इसरो ने बताया कि चंद्रयान-5/लूपेक्स मिशन भारत के चंद्र अन्वेषण अभियान में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, जिसमें 2040 तक भारतीय गगनयात्रियों (अंतरिक्ष यात्रियों) के चंद्रमा पर उतरने की परिकल्पना की गई है. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 13 से 14 मई को बेंगलुरु स्थित इसरो के मुख्यालय में आयोजित बैठक में इसरो, जेएक्सए और जापान की मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज…
नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) का दौरा किया और छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान घायल हुए पांच जवानों से मिलकर उनका हालचाल जाना. सुरक्षा बल के ये जवान छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ियों (केजीएच) में चलाए गए 21 दिनों के नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के दौरान घायल हुए थे. शाह ने दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में घायल जवानों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी बात की. गृह मंत्री ने ‘एक्स’ पर…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिले के उसूर तहसील के अंदरूनी गांव गलगम पहुंचे, जहाँ उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर हालिया नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर चर्चा की. इस अभियान में सुरक्षा बलों ने करेगुट्टा की पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 कुख्यात माओवादी आतंकियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए. मुख्यमंत्री साय ने इस अभियान को नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया. मुख्यमंत्री साय ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे के उद्बोधन की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि…
नयी दिल्ली. प्राधिकारी मध्यप्रदेश के वीरांगना दुर्गावती बाघ अभयारण्य को चीतों के नये आवास के रूप में विकसित करने पर विचार कर रहे हैं. आधिकारिक दस्तावेजों से यह बात सामने आई है. दस्तावेजों के मुताबिक, वीरांगना दुर्गावती बाघ अभयारण्य में चीतों को बसाने के विचार पर पहली बार दिसंबर 2024 में चीता परियोजना संचालन समिति की बैठक में चर्चा की गई थी. वीरांगना दुर्गावती बाघ अभयारण्य को भारत में चीतों का तीसरा ठिकाना बनाने के बारे में पूछे जाने पर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के एक अधिकारी ने कहा कि “भारत में चीता लाने के लिए कार्य योजना” में…
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बारातियों से भरी बस के गहरी खाई में गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 53 अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले में चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट में आज दोपहर एक बाराती बस गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार तीन लोगों– ममेश बड़ा (13), महिला महंती कुजूर (30) और बनेशरा तिर्की (18) की मौत हो गई तथा 53 अन्य बाराती घायल हो गए. अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली है कि बस शंकरगढ़…
श्रीनगर. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के हाथ में परमाणु आयुधों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि इन्हें अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में लिया जाना चाहिए. रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस बयान के कुछ दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत पाकिस्तान द्वारा किये जाने वाले ”न्यूक्लियर ब्लैकमेल” को सहन नहीं करेगा तथा सीमापार आतंकवाद का करारा जवाब दिया जायेगा. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जम्मू कश्मीर की अपनी पहली यात्रा पर आए रक्षा मंत्री ने सैनिकों से बातचीत में कहा कि इस अभियान ने…
बीजापुर/दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जवानों के हौसले और बहादुरी के साथ-साथ अब शिक्षा, रोजगार और विकास के जरिए लड़ी जाएगी. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने आज बस्तर के नक्सल प्रभावित बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों का दौरा कर हाल में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में संपन्न हुए देश के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान के बाद जवानों से मुलाकात की तथा उनका मनोबल बढ़ाया. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जब गलगम स्थित सीआरपीएफ शिविर पहुंचे, तब उन्होंने जवानों की सराहना करते हुए कहा,”अब यह जंग…
ब्रसेल्स: उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रूटे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सैन्य उपकरणों की खरीदारी से जुड़े भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच कर रही पुलिस के साथ संगठन की खरीद एजेंसी सहयोग कर रही है। नाटो सहायता और खरीद एजेंसी (एनएसपीए) दुनिया के सबसे बड़े सुरक्षा गठबंधन के 32 सदस्यों और उनके सहयोगियों को रक्षा उपकरण और अन्य सुरक्षा प्रणालियां और साजोसामान खरीदने में मदद करती है। एक संगठन के रूप में नाटो के पास कोई हथियार नहीं है। यूरोपीय संघ की आपराधिक न्याय एजेंसी ‘यूरोजस्ट’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने वर्तमान और…
फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांवों में जनजीवन सामान्य हो रहा है और ग्रामीण अपने घरों को वापस आ रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के बाद सीमावर्ती गांवों के लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। दस मई को दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने के समझौते के बाद सीमावर्ती गांवों के लोग वापस घरों को आने लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित जल्लो के गांव के मलकीत ंिसह ने कहा, ‘‘लोग वापस आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
