लेखक: atulpradhan

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश को पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए सशस्त्र बलों पर गर्व है। सिन्हा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इन शब्दों को भी दोहराया कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की निगरानी में लिया जाना चाहिए। उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, राष्ट्र को हमारे सशस्त्र बलों पर गर्व है, जिन्होंने बहादुरी के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक विजय गाथा लिखी और पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लिया। उन्होंने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी…

Read More

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय की करीब 100 कब्रों को अपवित्र करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस नवीनतम घटना के साथ ही इस वर्ष देश भर में अहमदिया समुदाय के लोगों की अपवित्र की गयी कब्रों की संख्या 250 से अधिक हो गई है। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के प्रवक्ता आमिर महमूद ने कहा कि कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पर दो दिन पहले लाहौर से लगभग 250 किलोमीटर दूर खुशाब जिले में अहमदिया समुदाय के लोगों की कब्रों के पत्थर तोड़ने का संदेह है। खुशाब जिले के मिट्ठा…

Read More

भारत की तरफ से पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरी दुनिया में हलचल मच गई। इस तनाव के दौरान पाकिस्तान को तुर्किये और अजरबैजान जैसे देशों ने खुले तौर पर समर्थन किया। इतना ही नहीं भारतीय सेना द्वारा गिराए गए ड्रोन और हथियार भी तुर्किये और चीन ने ही पाकिस्तान मुहैया कराए थे। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भारत में तुर्किये और अजरबैजान के खिलाफ भारी नाराजगी देखी गई है। 7 मई के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार बॉयकॉट तुर्किये और बॉयकॉट अजरबैजान जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया में…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस सूत्रों ने बुधवार को कहा कि पार्टी में सबको अपनी राय रखने की आजादी है, लेकिन लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव से जुड़े मुद्दे पर अपने हालिया बयानों से ”लक्ष्मण रेखा” लांघ दी है. सूत्रों ने यह भी कहा कि आलाकमान ने नेताओं को हिदायत दी है कि वे इस मुद्दे पर अपनी व्यक्तिगत राय व्यक्त करने के बजाय पार्टी का पक्ष रखें. कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में एक वरिष्ठ नेता ने थरूर का नाम लिए बगैर पार्टी लाइन से इतर बयान दिए जाने का विषय उठाया और कहा कि…

Read More

पारादीप. पाकिस्तानी चालक दल के 21 सदस्यों के साथ एक जहाज के बंदरगाह शहर पारादीप में पहुंचने के बाद ओडिशा पुलिस ने बुधवार को सुरक्षा बढ़ा दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के कुल 25 सदस्यों के साथ ‘एमटी साइरन-2’ जहाज ‘इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ के लिए कच्चा तेल लेकर दक्षिण कोरिया से सिंगापुर होते हुए बुधवार को सुबह पारादीप बंदरगाह पहुंचा. अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के बाकी सदस्यों में भारतीय और थाई नागरिक शामिल हैं. मरीन थाने की प्रभारी निरीक्षक बबीता देहुरी ने बताया कि आव्रजन विभाग से चालक दल के…

Read More

इम्फाल. मणिपुर में एक समूह ने मेइती समुदाय के लोगों को अगले सप्ताह उखरुल जिले में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय उत्सव के दौरान कुकी बहुल क्षेत्रों में प्रवेश न करने की चेतावनी दी है. मणिपुर में दो युद्धरत पक्षों के बीच जातीय संघर्ष में मई 2023 से अब तक कम से कम 260 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं. ‘कुकी जो विलेज वालंटियर ईस्टर्न जोन’ ने एक बयान में कहा, ”हम मेइती समुदाय के सभी सदस्यों को दृढ.ता से सलाह देते हैं कि वे किसी भी समय हमारे क्षेत्रों में प्रवेश करने से बचें.…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की विवादास्पद टिप्पणी की बुधवार को निंदा की और उन्हें ‘ बेवकूफ ‘ करार दिया. भाजपा नेता और मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को कथित तौर पर ‘आतंकवादियों की बहन’ करार दिया था. उनकी इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर आने पर जब उनकी कड़ी आलोचना होने लगी, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि इसे अलग संदर्भ में ना देखा…

Read More

नयी दिल्ली. ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई है. एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई. रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग द्वारा 13 मई को अधिसूचना जारी की गई. हरियाणा के पानीपत के पास खंडरा गांव के रहने वाले इस 27 वर्षीय भाला फेंक खिलाड़ी ने 2020 तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में भी रजत पदक जीता. नीरज भारतीय सेना में सूबेदार मेजर थे. पता चला है कि वह इस साल सेवानिवृत्त होने वाले थे. अधिसूचना में कहा गया है,…

Read More

न्यूयॉर्क/संयुक्त राष्ट्र. अमेरिका के अंग्रेजी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक खबर में उपग्रहों से प्राप्त तस्वीरों के हवाले से कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि चार दिनों तक चले हालिया सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाने में भारत को ‘स्पष्ट बढ़त’ हासिल थी. खबर के अनुसार, हमलों से पहले और बाद की उपग्रह से प्राप्त ‘हाई-रिजॉल्यूशन’ की तस्वीरों में भारतीय हमलों से पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को ‘स्पष्ट नुकसान’ दिखाई देता है. खबर में कहा गया है, ”भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चला सैन्य संघर्ष दो परमाणु…

Read More

दुबई. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बुधवार को पाकिस्तान और भारत के बीच ”संघर्ष विराम” सहमति का स्वागत किया और उम्मीद जतायी कि इससे दोनों पड़ोसियों के बीच शांति बहाल होगी. क्राउन प्रिंस मोहम्मद ने यह टिप्पणी सऊदी अरब की राजधानी रियाद में खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के नेताओं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक के दौरान संबोधन देते हुए की. सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद के हवाले से कहा, ”हम पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम सहमति का स्वागत करते हैं.” क्राउन प्रिंस ने उम्मीद जतायी कि इससे ”दोनों देशों…

Read More