What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है और इसे केवल अस्थायी तौर पर रोका गया है. भाजपा ने विपक्षी दलों से इस मुद्दे पर ”अनावश्यक और अवांछित” सवाल उठाने से बचने को कहा. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार ने कहीं भी ”युद्ध विराम” शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है और स्पष्ट रूप से कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुद्दे का समाधान भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय वार्ता…
नयी दिल्ली. रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत की रक्षा शक्ति और तकनीकी ताकत में हुई जबरदस्त वृद्धि को प्रर्दिशत किया, क्योंकि सेना ने सीमा पार किए बिना ही पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए और उन्हें नष्ट कर दिया. मंत्रालय ने कहा कि अभियान में भारतीय प्रणालियों के दुश्मन की प्रौद्योगिकियों को नष्ट करने के ठोस सबूत भी मिले, जिनमें चीनी मूल की पीएल-15 मिसाइल और तुर्किये के ‘यीहा’ नाम के मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) के टुकड़े शामिल हैं. रक्षा मंत्रालय ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में कहा कि यह अभियान सैन्य…
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में शासकीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है. आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में ‘‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” शुरू करने को मंजूरी दी गई, जो छत्तीसगढ़ में शिक्षा की संरचना और परिणामों को एक नई दिशा देगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा जीवन निर्माण की प्रक्रिया है. हमारी सरकार का संकल्प है कि राज्य के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और समग्र शिक्षा मिले, चाहे वह किसी भी कोने में क्यों न रहता हो. उन्होंने इसे भविष्य निर्माण की नींव बताया…
नयी दिल्ली/मुंबई. कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का खुलकर राजनीतिकरण कर रही है तथा इस सैन्य अभियान को सत्तारूढ़ पार्टी का ”ब्रांड” बनाने का प्रयास किया जा रहा है.कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की यहां आयोजित बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले दिनों में भाजपा के इस प्रयास के खिलाफ देश में अलग अलग स्थानों पर ”जयहिंद सभाओं” का आयोजन किया जाएगा जिनमें प्रधानमंत्री मोदी से भी सवाल किए जाएंगे. पहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की यह तीसरी बैठक थी. पार्टी…
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18वीं शताब्दी में इंदौर की रानी रहीं अहिल्याबाई होल्कर को धर्म, न्याय और राष्ट्र धर्म का सजीव स्वरूप बताते हुए बुधवार को कहा कि वह भारतीय सनातन संस्कृति की पुनस्र्थापना की अग्रदूत थीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि होल्कर ने विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जिस साहस, भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वरम तक तीर्थस्थलों का पुनरुद्धार करवाया, वह भारतीय इतिहास का अद्वितीय अध्याय है. अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर के छौंड़ी गांव में हुआ था और उनका निधन 13 अगस्त 1795 में हुआ था. एक बयान के मुताबिक,…
बैंकॉक. स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन थाईलैंड ओपन के पहले दौर से बाहर हो गए जबकि मालविका बंसोड़, आकर्षि कश्यप और उन्नति हुड्डा इस 4,75,000 डॉलर इनामी सुपर 500 टूर्नामेंट में कड़े मुकाबले जीतकर महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंच गईं . विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान के साथ त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद भारत की शीर्ष खिलाड़ी हैं और इस महिला युगल जोड़ी ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करते हुए ओंग शी और सी टिंग की मलेशिया की जोड़ी को 21 . 15, 21 . 13 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई. भारत…
रियाद. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को खाड़ी नेताओं से कहा कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बंद करने के लिए उसके साथ तत्काल “समझौता करना” चाहते हैं, लेकिन किसी भी संभावित समझौते के हिस्से के रूप में तेहरान को पूरे क्षेत्र में ‘छद्म’ समूहों को अपना समर्थन बंद करना होगा. सऊदी अरब की राजधानी में युवराज मोहम्मद बिन सलमान द्वारा आयोजित खाड़ी सहयोग परिषद के नेताओं की बैठक में ट्रंप ने कहा,” ईरान को “आतंकवाद को प्रायोजित करना बंद करना होगा, अपने रक्तरंजित छद्म युद्धों को रोकना होगा, तथा परमाणु हथियार बनाने के प्रयासों को स्थायी रूप…
भुवनेश्वर: ओडिशा के गंजम जिले में आॅटो रिक्शा के पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कोटिनाडा क्षेत्र में भेटनई-बदाखोली मार्ग पर उस समय हुई जब मंगलवार रात वाहन में सवार होकर 20 लोग एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के बाद लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान भेटनाई गांव निवासी गायत्री गौड़ा (25) और सरोजिनी साहू (50) के रूप में की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से सात को…
रियाद: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की। दोनों देशों के नेताओं के बीच 25 साल में यह पहली मुलाकात है। इससे पहले सीरिया के राष्ट्रपति रहे हाफिज अल असद ने 2000 में जिनेवा में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल ंिक्लटन से मुलाकात की थी। ट्रंप ने खाड़ी सहयोग परिषद के नेताओं के साथ हुई बैठक के इतर शरा से मुलाकात की। यह मुलाकात सीरिया के लिए एक बड़े घटनाक्रम का प्रतीक है, जो असद परिवार के 50 साल से अधिक समय के कठोर शासन के बाद उबरने की कोशिश कर…
दीर अल-बलाह: उत्तरी गाजा में मंगलवार रात और बुधवार तड़के घरों पर हुए इजराइल के सिलसिलेवार हवाई हमलों में कम से कम 22 बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय अस्पतालों यह जानकारी दी। जबालिया में इंडोनेशियन अस्पताल ने बताया कि हमलों में कम से कम 48 लोगों की मौत हुई है। ये हमले अमेरिका की मध्यस्थता से हुए समझौते के तहत हमास द्वारा एक इजराइली-अमेरिकी बंधक को रिहा किए जाने के एक दिन बाद हुए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा था कि इजराइल द्वारा गाजा में युद्ध रोकने का कोई सवाल ही नहीं उठता। नेतन्याहू…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
