लेखक: atulpradhan

हिसार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां कहा कि त्वरित गति से निर्बाध विकास भाजपा सरकार का मंत्र है और यह उसके कार्यों में परिलक्षित होता है। मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हवाई अड्डे पर नए र्टिमनल भवन के लिए आधारशिला रखी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में 74 हवाई अड्डे थे, लेकिन आज यह संख्या 150 को पार कर गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में करोड़ों भारतीयों ने पहली बार हवाई जहाज में उड़ान भरी, हमने नए…

Read More

कोलकाता: मुर्शिदाबाद हिंसा की पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने 100 करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान का दावा किया है, और मामले की गंभीरता पर जोर देते हुए केंद्र सरकार से जांच कराने की अपील की. बीजेपी नेता ने केंद्रीय बलों की तत्काल तैनाती की भी सराहना की, जिससे उनका कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली है. पश्चिम बंगाल पुलिस के एडीजी ने इस बीच कहा कि मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. एडीजी (कानून…

Read More

अयोध्या: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को एक संदिग्ध ईमेल मिला है जिसमें राम मंदिर की सुरक्षा को खतरा होने के संबंध में चेतावनी दी गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अयोध्या जिले की पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने न्यास के साथ मिलकर संदिग्ध ईमेल की जांच शुरू कर दी है जो तमिलनाडु से आया था। सूत्रों ने बताया कि रविवार और सोमवार की रात को मिले ईमेल में न्यास को राम मंदिर की सुरक्षा को खतरा होने के संबंध…

Read More

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पत्नी की हत्या के दोषी एक पूर्व सैनिक को पैरोल उल्लंघन के 20 साल बाद मध्यप्रदेश में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दो दशक से अधिक समय तक गिरफ्तारी से बचने के दौरान उसने दूसरी शादी कर ली और उसके चार बच्चे भी हैं। पुलिस ने एक बयान में बताया कि मध्यप्रदेश के सीधी के मूल निवासी अनिल कुमार तिवारी (58) ने मई 1989 में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और फिर शव को जला दिया था। उसने इस घटना को आत्महत्या दिखाने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर हरियाणा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले हिसार हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और हिसार से अयोध्या के लिए सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पीएम मोदी ने जहां एक तरफ मंच से वक्फ कानून को लेकर अपनी सरकार की नई नीति के बारे में बताया, वहीं कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान का आरोप भी लगाया।  वक्फ की ज़मीन से गरीबों, बेसहारा महिलाओं और बच्चों का भला होना चाहिए था प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा, “वक्फ के नाम पर लाखों…

Read More

दक्षिण-पूर्व एशियाई देश म्यांमार में आए भूकंप के बाद राहत मिशन ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत उड़ान भर रहे भारतीय वायुसेना के C-130J विमान पर GPS स्पूफिंग का साइबर हमला हुआ. रक्षा सूत्रों ने आजतक को इसकी जानकारी दी है. सूत्रों ने बताया कि स्पूफिंग ने रियल-टाइम कोऑर्डिनेट्स बदल दिए, जिससे उड़ान के दौरान विमान का नेविगेशन सिस्टम मिसलीड हो गया. रक्षा सूत्रों ने बताया कि वायु सेना के पायलटों ने सुरक्षित नेविगेशन सुनिश्चित करने के लिए तुरंत आंतरिक नेविगेशन सिस्टम (आईएनएस) पर स्विच कर दिया. क्या होती है GPS स्पूफिंग? GPS स्पूफिंग एक प्रकार का साइबर अटैक होता है, जिसमें…

Read More

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हमेशा विश्व व्यापार संगठन (WTO) के ढांचे के भीतर काम करेगा, लेकिन WTO में सुधार करना अब जरूरी हो गया है। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में आयोजित 9वें ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट में कही। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली का समर्थन करता है, लेकिन “विकासशील देशों” की परिभाषा पर फिर से विचार करना होगा। उन्होंने ई-कॉमर्स, कृषि और मत्स्य पालन जैसे मुद्दों पर स्पष्ट नियम बनाने की मांग की। मत्स्य पालन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर ज्यादा मछलियान पकड़ने वाले देश…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को हरियाली के लिए जीवन समर्पित करने वाले दारिपल्ली रामैया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम ने उन्हें “सस्टेनेबिलिटी का चैंपियन” बताया और कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दारिपल्ली रमैया गरु को हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने लाखों पेड़ लगाए और उनकी रक्षा की। उनका काम प्रकृति से गहरे प्रेम और भविष्य की पीढ़ियों की चिंता को दर्शाता है।” गौरतलब है कि दारिपल्ली रमैया को 2017 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शनिवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ किले पर जाकर छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी 345वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह दौरा शिवाजी महाराज की समाधि के जीर्णोद्धार की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर हुआ। अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहे। बीजेपी नेता उदयनराजे भोसले ने भी इस मौके पर श्रद्धांजलि दी। छत्रपति शिवाजी महाराज का निधन अप्रैल 1680 में रायगढ़ किले पर हुआ था। यह दौरा उस समय हुआ है जब महाराष्ट्र की राजनीति में शिवाजी महाराज और औरंगजेब की विरासत को…

Read More

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में 10.8 बिलियन डॉलर बढ़कर 676.3 बिलियन डॉलर हो गया है। यह लगातार पांचवां सप्ताह है जब देश के फॉरेक्स रिजर्व में बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (Foreign Currency Assets) में 9 बिलियन डॉलर की बढ़त रही, जो अब 574.08 बिलियन डॉलर हो गई हैं। इसके अलावा भारत का गोल्ड रिजर्व (सोने का भंडार) भी 1.5 बिलियन डॉलर बढ़कर 79.36 बिलियन डॉलर हो गया। इसी तरह, विशेष आहरण अधिकार (SDR) भी 186 मिलियन…

Read More