लेखक: atulpradhan

इस वर्ष फरवरी माह में देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) ने 2.9% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की, जबकि जनवरी 2025 में यह वृद्धि दर 5.0% थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुताबिक फरवरी 2025 में IIP का सामान्य सूचकांक 151.3 रहा, जो फरवरी 2024 में 147.1 था। इस बार तीन प्रमुख क्षेत्रों में, खनन क्षेत्र में 1.6%, विनिर्माण क्षेत्र में 2.9% और बिजली क्षेत्र में 3.6% की वृद्धि दर्ज की गई। विनिर्माण क्षेत्र के 23 उद्योग समूहों में से 14 में फरवरी 2025 के दौरान सकारात्मक वृद्धि देखी गई। इनमें प्रमुख योगदान ‘मूल धातुओं का निर्माण’ (5.8%), “मोटर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में स्थित आनंदपुर धाम पहुंचे। वहां उन्होंने गुरु जी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर एक जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश के गरीबों को कई समस्याओं से राहत मिली है। ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ से गरीबों को मुफ्त अनाज मिल रहा है, ‘आयुष्मान योजना’ से इलाज की सुविधा मिल रही है, ‘पीएम आवास योजना’ से पक्के घर मिल रहे हैं और ‘जल जीवन मिशन’ से…

Read More

कश्मीर घाटी में अलगाववादी संगठन हुर्रियत को बड़ा झटका लगा है। जम्मू-कश्मीर मास मूवमेंट ने हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से खुद को अलग कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी। उन्होंने दावा किया कि अब 12 संगठनों ने अलगाववाद से नाता तोड़ लिया है। अमित शाह इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के दृष्टिकोण की जीत बताया। गृह मंत्री अमित शाह ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मोदी सरकार के तहत जम्मू-कश्मीर में एकता की भावना व्याप्त है। हुर्रियत से जुड़े एक अन्य संगठन…

Read More

देश के लगभग आधे आकांक्षी जिलों में बहुआयामी गरीबी के स्तर में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम और तमिलनाडु जैसे राज्य सबसे आगे हैं। नीति आयोग के ‘बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2023’ के आंकड़ों के अनुसार, 106 आकांक्षी जिलों में से 46 प्रतिशत में बहुआयामी गरीबी में गिरावट देखी गई है। पारंपरिक रूप से, गरीबी को किसी व्यक्ति या परिवार के लिए उपलब्ध मौद्रिक संसाधनों का आकलन कर मापा जाता है पारंपरिक रूप से, गरीबी को किसी व्यक्ति या परिवार के लिए उपलब्ध मौद्रिक संसाधनों का आकलन कर मापा जाता है। बहुआयामी गरीबी…

Read More

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज शुक्रवार को इटली की यूनिवर्सिटी और रिसर्च मंत्री अन्ना मारिया बर्निनी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में मिलकर काम करने के लिए एक अहम समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत दोनों देश मिलकर क्वांटम टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बायोटेक्नोलॉजी और नई उभरती तकनीकों पर काम करेंगे। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह सहयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की G20 बैठक में हुई बातचीत का नतीजा है। इस समझौते के तहत 2025 से 2027 तक 10 साझा…

Read More

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आज शुक्रवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच व्यापार समझौते (FTA) को जल्द पूरा करने के लिए दोनों पक्षों को ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यापारिक अड़चनों को हटाना बेहद जरूरी है ताकि बातचीत तेजी से आगे बढ़ सके। गोयल ने यह बात ‘इटली-भारत बिजनेस, साइंस एंड टेक्नोलॉजी फोरम’ में कही। उन्होंने बताया कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच करीब 15 अरब डॉलर का व्यापार होता है, लेकिन इसमें और वृद्धि की और अधिक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि भारत और यूरोपीय संघ…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। काशीवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने 3,900 करोड़ रुपए की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने मेहंदीगंज में आयोजित विशाल जनसभा में भोजपुरी में भी काशीवासियों से संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने बार-बार काशी के प्रति अपने गहरे लगाव को दोहराया। उन्होंने कहा, “काशी मेरी है और मैं काशी का हूं।” प्रधानमंत्री ने काशी के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में काशी के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक…

Read More

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत एक बड़े बदलाव से गुजर रहा है। प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं सतत विकास में वैश्विक लीडर के रूप में उभर रहा है। हमने अक्षय ऊर्जा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, वाहन और वाहनों के कलपुर्जों, फार्मा और जैव प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और फिनटेक में महत्वपूर्ण सफलता देखी है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है और हम स्लोवाकिया जैसे अपने मित्रों के साथ साझेदारी में ऐसा करने की उम्मीद करते हैं। स्लोवाकिया की अपनी यात्रा के दूसरे दिन कल गुरुवार को राष्ट्रपति…

Read More

बिलासपुर: सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खांडा में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा ईशा मानिकपुरी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ईशा शासकीय मदन लाल शुक्ला महाविद्यालय सीपत में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, रोज की तरह बुधवार को भी ईशा दोपहर का भोजन करने के बाद यह कहकर अपने कमरे में चली गई कि वह पढ़ाई करेगी। लेकिन शाम करीब 7:30 बजे जब परिवार वालों ने कमरे की लाइट जलाने के लिए दरवाजा खटखटाया, तो वह अंदर से बंद मिला।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में चलाई जा रही ‘आयुष्मान योजना’ का लाभ अब दिल्ली के निवासी भी उठा सकेंगे। पीएम मोदी ने आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के कार्यान्वयन और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के अंतर्गत आयुष्मान भारत कार्डों का वितरण शुरू करने के लिए दिल्ली सरकार की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसे एक क्रांतिकारी कदम बताया है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “दिल्ली के हेल्थ सेक्टर से जुड़ा एक क्रांतिकारी कदम, डबल इंजन सरकार का यह मिशन यहां के मेरे लाखों…

Read More