What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री मोदी यहां अशोकनगर जिले में ईसागढ़ तहसील में स्थित श्री आनंदपुर धाम आएंगे और यहां गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। पीएम मोदी आनंदपुर धाम स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे प्रधानमंत्री यहां आनंदपुर धाम स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 03: 05 बजे श्री आनंदपुर धाम ईसागढ़ हेलीपैड पर आएंगे। यहां गणमान्य व्यक्तियों द्वारा हेलीपैड पर उनका…
रोम. यूक्रेन-रूस युद्ध के ऐसे दो वीडियो सामने आए हैं जो युद्ध के बारे में दो अलग-अलग कहानियां कहते हैं. इनमें से एक में जहां यूक्रेन के युद्धबंदी जीवित दिखाई देते हैं तो दूसरे में, वे मृत दिखाई देते हैं. ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को एक यूक्रेनी ड्रोन का वीडियो प्राप्त हुआ है जिसमें रूसी वर्दी पहने सैनिकों को कीव के सैनिकों को मारते हुए दिखाया गया है जिन्होंने उनके सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. एजेंसी ने उसी घटना का एक दूसरा वीडियो भी खोजा है, जिसे रूसी ड्रोन द्वारा रिकॉर्ड किया गया है, जो इस बात पर प्रकाश डालता है कि…
भोपाल/तिरुवनंतपुरम. कांग्रेस विधायक और ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी)’ के सदस्य आरिफ मसूद के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को यहां नये वक्फ कानून के खिलाफ एक प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में दो घंटे के सांकेतिक और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के बाद मसूद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एआईएमपीएलबी ने पहले भी इसका विरोध किया था और आज भी वह इसके विरोध में है. उन्होंने कहा,”हम इस कानून को मानने के लिए तैयार नहीं हैं.” उन्होंने दावा किया कि यह कानून वक्फ की रक्षा…
सुकमा/बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है तथा एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने चार प्रेशर बम बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सुकमा जिले में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है तथा बीजापुर जिले में चार प्रेशर बम बरामद किए हैं. उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार को चिंतलनार थाना से जिला बल और पुलनपाड़ शिविर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 223 वाहिनी के संयुक्त दल को नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए…
नयी दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने भारत पर लगाए गए अतिरिक्त सीमा शुल्क को इस साल नौ जुलाई तक स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है. इस सरकारी आदेश के मुताबिक, भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला 90 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है. इसके पहले दो अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 60 देशों से आयातित उत्पादों पर शुल्क लगाने और भारत जैसे देशों पर अलग से उच्च शुल्क लगाने की घोषणा की थी. ट्रंप के इस कदम से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में झींगा से लेकर इस्पात उत्पादों तक…
बीजिंग. अमेरिका द्वारा शुल्क बढ़ाए जाने के बाद चीन अन्य देशों से संपर्क साध रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि बीजिंग अमेरिका को कदम पीछे हटाने के लिए मजबूर करने के वास्ते संयुक्त मोर्चा बनाने का प्रयास कर रहा है. चीन के गहन प्रयासों के बावजूद उसे कोई खास सफलता नहीं मिल रही है क्योंकि अधिकतर देश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार युद्ध के केन्द्र में आए चीन के साथ गठजोड़. के इच्छुक नहीं प्रतीत हो रहे. वैश्विक बाजार में मंदी की आशंका के बीच बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ज्यादातर देशों पर लगाए गए…
मुंबई. फिल्मकार रीमा दास को जर्मनी में 42वें अंतरराष्ट्रीय फ्रोएन फिल्म महोत्सव (आईएफएफएफ) में “विलेज रॉकस्टार्स 2” के लिए ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म कंपटीशन फॉर वुमेन डायरेक्टर्स’ पुरस्कार से नवाजा गया है. आईएफएफएफ जर्मनी में फिल्म उद्योग में महिलाओं के लिए सबसे बड़ा मंच है. इसमें सभी विधाओं व शैलियों में महिलाओं की बनाईं उत्कृष्ट फिल्म दिखाई जाती हैं. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भारतीय फिल्म “विलेज रॉकस्टार्स” (2017) के बाद आई “विलेज रॉकस्टार्स 2” का 2024 में बुसान इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव में विश्व प्रीमियर हुआ, जहां इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए ‘किम जिसेक’ पुरस्कार मिला था.बाद में भारत में एमएएमआई मुंबई फिल्म…
नयी दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन सत्तारूढ़ दलों ने अपने राज्यों में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं की, वे सत्ता से बाहर हो गए और अब पश्चिम बंगाल की बारी है. दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) को लागू करने के लिए पांच अप्रैल को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के कार्यान्वयन के लिए केंद्र के साथ एक और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. पीएम-एबीएचआईएम…
प्रयागराज. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दुष्कर्म के एक आरोपी की जमानत मंजूर करते हुए कहा कि ‘भले ही पीड़िता का आरोप सही मान लिया जाए तो भी यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि उसने खुद आफत मोल ली और इसके लिए वह भी जिम्मेदार है.’ न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने पिछले महीने पारित इस आदेश में कहा कि युवती के चिकित्सा परीक्षण में ‘उसका शील भंग पाया गया, लेकिन डाक्टर ने यौन हमले के बारे में कोई ‘विशेषज्ञ’ राय नहीं दी.’ याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि यह पीड़िता द्वारा स्वीकार किया गया है कि वह बालिग है…
पटना/लखनऊ. बिहार के कई जिलों में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चपेट में आने से 25 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, नालंदा में 18 लोगों की मौत हुई. इसके बाद सीवान में दो, कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर और जहानाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई. बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. बुधवार को…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
