What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
राजस्थान के सांगोद में 12 अप्रैल को एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शहीद हेमराज मीणा की बेटी की शादी में मायरा (भात) लेकर पहुंचे। इस मौके पर पूरे गांव में खुशी का माहौल था, और हर किसी की आंखें इस भावनात्मक रिश्ते को देखकर नम हो गईं। सीआरपीएफ के जवान हेमराज मीणा पुलवामा हमले में 6 साल पहले शहीद हो गए थे। उनके शहीद होने के बाद उनका परिवार गहरे दुख में था। उसी समय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वीरांगना मधुबाला को अपनी बहन माना और परिवार की जिम्मेदारी निभाने का…
देशभर में 12 अप्रैल को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हनुमान जयंती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा “देशवासियों को हनुमान जयंती की ढेरों शुभकामनाएं। संकटमोचन की कृपा से आप सभी का जीवन सदैव स्वस्थ, सुखी और संपन्न रहे, यही कामना है।” वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए नई शुरुआत और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, जबकि वृषभ को आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख मिलेगा। मिथुन को मानसिक तनाव से बचकर निर्णय लेना चाहिए, वहीं कर्क को कार्यक्षेत्र में सफलता और परिवार का साथ मिलेगा। सिंह राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है, कन्या को संयम रखने की सलाह है। तुला के लिए भाग्य साथ देगा और मान-सम्मान बढ़ेगा, वृश्चिक को ध्यान और योग से लाभ होगा। धनु राशि के लिए मेहनत सफल होगी, मकर को आर्थिक स्थिति में सुधार मिलेगा। कुंभ को दोस्तों का साथ लाभ देगा और पुरानी…
नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार अपनी प्रस्तावित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति 2.0 के तहत महिलाओं को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर 36,000 रुपये तक की रियायत दे सकती है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मसौदा नीति के अनुसार यह लाभ उन पहली 10,000 महिलाओं को मिल सकता है जिनके पास ड्राइंिवग लाइसेंस हैं। इस मसौदा नीति की प्रति ‘पीटीआई-भाषा’ के पास है। प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है और इसे जल्द ही मंजूरी मिल सकती है। मसौदा नीति में एक बड़ी सिफारिश यह भी की गई है कि 15 अगस्त, 2026 से पेट्रोल, डीजल, सीएनजी से चलने वाले दोपहिया वाहनों…
पटना: बिहार में बिजली गिरने और ओलावृष्टि से 36 और लोगों की मौत होने के बाद इस तरह की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 61 हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ओलावृष्टि और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 39 लोगों की मौत हुई, जबकि बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को 25 लोगों की मौत हुई और विभिन्न जिलों से मिले आंकड़ों के अनुसार मृतकों की संख्या 61 हो गई। प्रदेश में इन घटनाओं में सबसे अधिक 23 लोगों की मौत नालंदा जिले में हुई।…
भारत ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली में आसियान-भारत व्यापार माल समझौते (AITIGA) की समीक्षा के लिए संयुक्त समिति की 8वीं बैठक की मेजबानी की। यह बैठक 7 अप्रैल को शुरू हुई थी और इसे ऑनलाइन व ऑफलाइन, दोनों तरीकों से आयोजित किया गया। बैठक की सह-अध्यक्षता वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल और मलेशिया के निवेश, व्यापार और उद्योग मंत्रालय की वरिष्ठ निदेशक सुगुमारी एस. शनमुगम ने की। बैठक में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम समेत सभी आसियान देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य AITIGA समझौते की समीक्षा…
जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को रोकने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सेना ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH-44) पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। यह राजमार्ग केंद्र शासित प्रदेश के कई हिस्सों को जोड़ता है। आतंकवादियों द्वारा हथियारों और सामान की तस्करी के लिए इसका इस्तेमाल करने की कोशिशों को नाकाम करने के उद्देश्य से सेना ने कई बड़े कदम उठाए हैं। सेना ने राजमार्ग पर दिन-रात गश्त बढ़ा दी है। खास तौर पर संवेदनशील इलाकों और महत्वपूर्ण जगहों पर नजर रखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर कई जगहों पर मोबाइल वाहन चेक पोस्ट…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शुक्रवार को पुर्तगाल और स्लोवाकिया की चार दिवसीय राजकीय दौरे के बाद वापस नई दिल्ली पहुंचीं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने दोनों देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। स्लोवाकिया यात्रा राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी के निमंत्रण पर हुई। यह 29 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की स्लोवाकिया की पहली यात्रा थी। इससे पहले उन्होंने पुर्तगाल में भी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि योग, आयुर्वेद और भारतीय भोजन जैसे…
बीते कुछ वर्षों में भारत ने खुद को पूरे विश्व के डिफेंस इकोसिस्टम में ख़ुद को ‘की प्लेयर’ के तौर पर स्थापित किया है। इसके बाद भारत दुनिया में डिफेंस प्रोडक्शन के क्षेत्र में किंग के तौर पर देखा जा रहा है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण और स्वदेशीकरण पर ध्यान केंद्रित करके, भारत अपनी उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाते हुए विदेशी आयात पर अपनी निर्भरता को लगातार कम कर रहा है। यह उल्लेखनीय वृद्धि नीतिगत सुधारों, निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी, नवाचार और प्रौद्योगिकी के बेहतर इस्तेमाल व लीडरशिप के स्पष्ट विजन का परिणाम है। रक्षा उत्पादन महाशक्ति के रूप में…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और इटली के बीच साझेदारी दोनों देशों के लोकतांत्रिक मूल्यों, सभ्यता, संस्कृति और विरासत के सम्मान पर आधारित है। वह इटली-इंडिया बिजनेस, साइंस एंड टेक्नोलॉजी फोरम को संबोधित कर रहे थे, जिसमें इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी, भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और इटली की यूनिवर्सिटी एंड रिसर्च मंत्री अन्ना मारिया बर्निनी भी मौजूद थीं। जयशंकर ने बताया कि भारत और इटली के प्रधानमंत्रियों- नरेंद्र मोदी और जियोर्जिया मेलोनी ने नवंबर 2024 में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के दौरान 2025 से 2029 तक के…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
