लेखक: atulpradhan

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बुधवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की लगभग 30 वर्षों में पहली स्लोवाकिया की यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत और स्लोवाकिया के बीच सहयोग के कई क्षेत्रों जैसे व्यापार, रक्षा, शिक्षा और विज्ञान-तकनीक पर चर्चा की। उन्होंने आपसी सहयोग को और आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी हुई, जिसमें भारत की ओर से…

Read More

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नेपाल के काठमांडू में तीसरी बिम्सटेक कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक (BAMM) में भारत का नेतृत्व किया। अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत के लिए ‘पड़ोसी पहले’ और ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ की प्रमुख विदेश नीति प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए बिम्सटेक एक स्वाभाविक विकल्प है। बिम्सटेक में दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया को जोड़ने की क्षमता है। हमारा साझा इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है जो हमें स्वाभाविक साझेदार बनाती है। बैठक में भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड और श्रीलंका जैसे बिम्सटेक देशों के कृषि मंत्रियों और…

Read More

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत अमेरिका के साथ एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को 2025 की शरद ऋतु तक अंतिम रूप देने की दिशा में कार्य कर रहा है , जिससे भारत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका के साथ ऐसा समझौता करने वाला एकमात्र देश बन गया है। दोनों देशों ने प्रारंभिक चरण में ही व्यापार संबंधी मुद्दों पर रचनात्मक संवाद स्थापित करने और एक व्यापक समझौते की दिशा में कार्य करने पर सहमति व्यक्त की थी नई दिल्ली में आयोजित ‘न्यूज़18 राइजिंग भारत समिट’ में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि…

Read More

केंद्र सरकार ने आज बुधवार को किसानों के लिए एक बड़ी योजना को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के तहत एक नई उप-योजना ‘कमांड एरिया डेवलपमेंट एंड वॉटर मैनेजमेंट (M-CADWM)’ को वर्ष 2025-26 के लिए लागू किया जाएगा। इस योजना के लिए 1600 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इसका उद्देश्य देश में सिंचाई व्यवस्था को आधुनिक बनाना और जल प्रबंधन को बेहतर करना है। इसके तहत खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए पुराने नहरों या अन्य जल स्रोतों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जाएगा ताकि किसानों, विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों, को…

Read More

नयी दिल्ली: सरकार ने बुधवार को फ्रांस से करीब 64,000 करोड़ रुपये की लागत से नौसेना के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस खरीद परियोजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) ने मंजूरी दे दी है। भारत और फ्रांस के बीच अंतर-सरकारी रूपरेखा के तहत अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के लगभग पांच साल बाद जेट विमानों की खेप भेजने की शुरूआत होगी। इस सौदे के तहत, भारतीय नौसेना को राफेल (मरीन) जेट विमानों के निर्माता दसॉल्ट एविएशन से…

Read More

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में छह वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के मामले की जल्द जांच के लिए आठ सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस मामले में बालिका के चाचा के पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि दुर्ग की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू-महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए जांच इकाई) पद्मश्री तंवर की अध्यक्षता वाली एसआईटी में मोहननगर थाना प्रभारी…

Read More

कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) ने बुधवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की उदार मौद्रिक नीति और सरकार की विकास-केंद्रित राजकोषीय नीति वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल के बीच घरेलू विकास को बढ़ावा देने में मददगार होगी। रेपो दर को 25 आधार अंकों से घटाकर 6.0 प्रतिशत करने के केंद्रीय बैंक के फैसले को सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने समय पर लिया गया विवेकपूर्ण फैसला बताया है। दरों में कटौती के साथ-साथ मौद्रिक नीति के रुख को ‘न्यूट्रल’ से ‘अकोमोडेटिव’ में बदलना भी एक बड़ा सकारात्मक कदम है उन्होंने कहा कि दरों में कटौती के साथ-साथ मौद्रिक नीति के…

Read More

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ने आम जनता को बड़ी राहत दी है. क्योंकि RBI की मौद्रिक समीक्षा कमिटी (MPC) ने अप्रैल मीटिंग में ब्याज दरों को घटाने का ऐलान किया है. 7 से 9 अप्रैल तक चली MPC की मीटिंग में ब्याज दरों को घटाने पर सहमति बनी. इसके तहत रेपो रेट को 6.25% से घटाकर 6% कर दिया है. गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसकी जानकारी है. बता दें कि संजय मल्होत्रा 6 सदस्यी मौद्रिक समीक्षा कमिटी के अध्यक्ष हैं. इससे पहले MPC ने फरवरी में भी 5 साल बाद ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया था, जिसके तहत…

Read More

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जोर देते हुए कहा है कि भारत विदेशी बैंकों के लिए एक आकर्षक विकास अवसर प्रदान करता है और भारत सरकार बैंकिंग क्षेत्र में विदेशी निवेश को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित कर रही है। लंदन में विभिन्न पेंशन फंड, बीमा कंपनियों, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 60 निवेशकों के साथ भारत-यूके निवेशक गोलमेज चर्चा को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने नीतिगत समर्थन के साथ सतत आर्थिक विकास और निवेश के अवसरों को सक्षम करने के लिए सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया, जो न्यू इंडिया को आकार दे रहा है।निवेश के लिए अनुकूल…

Read More

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कुल 26 लाख रुपए के इनामी चार नक्सलियों समेत 22 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चार इनामी नक्सलियों कमली हेमला उर्फ सोमे (32), मुया माड़वी उर्फ राजेश (19), सोनू तांती (28) और महेश पुनेम (20) समेत 22 उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली कमली हेमला पीएजीए बटालियन नंबर एक की सदस्य है तथा उसके सर पर आठ लाख रुपए का इनाम है. उन्होंने बताया कि…

Read More