What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
लिस्बन. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां मंगलवार को भारतीय शोधार्थियों से एक संवाद सत्र के दौरान कहा कि भारतीय देश नहीं, बल्कि दिलों को जीतना चाहते हैं. राष्ट्रपति ने ‘सम्पालिमो सेंटर फॉर अननोन’ में भारतीय शोधार्थियों से कहा कि वे भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि बनें, क्योंकि अपने देश के नाम से उनकी पहचान होती है. मुर्मू ने एक शोधार्थी के सवाल के जवाब में कहा, ”आप शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे. आप अनुसंधान में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे. आप एक अच्छे विद्वान बनेंगे, आप अर्थव्यवस्था और समाज में योगदान देंगे तथा यहां के नियमों और विनियमों का पालन करेंगे. आगे बढ.ें…
हैदराबाद. तेलंगाना उच्च न्यायालय ने 2013 के हैदराबाद बम विस्फोट मामले में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘इंडियन मुजाहिदीन’ (आईएम) के पांच आतंकियों को मृत्युदंड देने के अधीनस्थ अदालत के फैसले की मंगलवार को पुष्टि. इस बम विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गयी थी. न्यायमूर्ति के. लक्ष्मण और न्यायमूर्ति पी. श्री सुधा की पीठ ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए आईएम के सदस्यों द्वारा दायर पुनरीक्षण अपील को खारिज कर दिया. पीठ ने कहा, ”अधीनस्थ अदालत द्वारा सुनाई गई सजा की पुष्टि की जाती है.” एनआईए अदालत ने 13 दिसंबर, 2016 को आईएम के…
निंगबो (चीन). ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने मंगलवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के कड़े मुकाबले में मलेशिया के हू पैंग रोन और सु यिन चेंग को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. ध्रुव और तनीषा की भारतीय जोड़ी ने पहले दौर के मुकाबले में मलेशियाई प्रतिद्वंद्वियों को 51 मिनट में 15-21, 21-12, 21-11 से हराया. ध्रुव और तनीषा का अगला मुकाबला चीनी ताइपे के होंग वेई ये और निकोल गोंजालेस चान से होगा. तीन अन्य भारतीय मिश्रित युगल जोड़ियों को हालांकि पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा. सतीश कुमार करुणाकरण और…
नर्मदापुरम. मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल और एक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया. यह कार्रवाई एक वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद की गई है. वीडियो में कथित तौर पर एक चपरासी को छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते हुए देखा जा सकता है. सूत्रों ने कहा कि पीड़ित छात्रों ने स्थानीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी से संपर्क किया, जिन्होंने अधिकारियों के पास इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई. पिपरिया स्थित भगत सिंह सरकारी कॉलेज के प्राचार्य राकेश वर्मा ने दावा किया कि उन्हें और प्रोफेसर रामगुलाम पटेल को चार…
अहमदाबाद. कांग्रेस ने मंगलवार को गुजरात की धरती से सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत पर अपने दावे को मजबूती से रखा और कहा कि देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री ‘हमारे सरदार’ हैं और पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलते हुए सांप्रदायिकता, धार्मिक ध्रुवीकरण और विभाजन की राजनीतिक के खिलाफ संघर्ष करने के लिए कमर कस चुकी है. मुख्य विपक्षी दल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा निशाना साधते हुए यह भी कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल के रिश्तों को लेकर झूठ फैलाया गया, जबकि दोनों के बीच ”अनोखी जुगलबंदी” थी तथा दोनों…
नयी दिल्ली. वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय में 15 अप्रैल को सुनवाई होने की संभावना है. हालांकि, केंद्र ने मंगलवार को शीर्ष अदालत में एक ‘कैविएट’ दायर की और इन याचिकाओं पर कोई आदेश पारित किए जाने से पहले सुनवाई किये जाने का अनुरोध किया. ‘कैविएट’ किसी पक्षकार द्वारा उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय में यह सुनिश्चित करने के लिए दायर की जाती है कि इसे सुने बिना कोई आदेश पारित नहीं किया जाए. इस बीच, एक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025, जिसे पिछले…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम सामाजिक न्याय की दिशा में उनकी सरकार का एक और ठोस कदम है. उन्होंने कहा कि वक्फ पर पूर्ववर्ती कानून 2013 में भू-माफियाओं और मुस्लिम कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए बनाया गया था. न्यूज18 के ‘राइजिंग भारत शिखर समिट’ को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि संसद में इस मुद्दे पर हुई चर्चा में तुष्टीकरण की राजनीति देखने को मिली. उन्होंने कहा कि 1947 में देश के विभाजन के पीछे भी इसी तरह का रवैया था, जब कांग्रेस के कुछ…
मुंबई. मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दाखिल क्लोजर रिपोर्ट की सुनवाई एक विशेष अदालत में स्थानांतरित करने को लेकर आवेदन की अनुमति दे दी. केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले महीने बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष मौत के मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी. 34 वर्षीय अभिनेता को 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके अपार्टमेंट में फांसी पर लटका पाया गया था. सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने…
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने छह वर्ष की बालिका के साथ बलात्कार एवं उसकी हत्या की घटना की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने कई जिलों में राज्य की भाजपा सरकार का पुतला जलाया. दुर्ग जिला बार काउंसिल ने अदालत में आरोपी की पैरवी नहीं करने का फैसला किया है. जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली बालिका रविवार की सुबह नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या पूजन के लिए पड़ोस में अपनी दादी के घर गई थी. इस दौरान उसे अकेला पाकर उसके 24 वर्षीय चाचा ने उसका…
इंदौर. इंदौर में अपने भूखंड पर जबरिया कब्जे से परेशान पति-पत्नी मंगलवार को चिलचिलाती गर्मी में तपती जमीन पर लोटते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की. चश्मदीदों ने बताया कि रामचरण और उनकी पत्नी उस वक्त तपती जमीन पर लोटते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जब वहां ”जन सुनवाई” (आम लोगों द्वारा जिला प्रशासन को अपनी शिकायतें दर्ज कराने की साप्ताहिक व्यवस्था) चल रही थी. चश्मदीदों के मुताबिक जिलाधिकारी परिसर में तैनात पुलिसर्किमयों ने दंपती को मनाकर उन्हें तपती जमीन से उठाया और अधिकारियों के पास ले गए. रामचरण ने संवाददाताओं को बताया, ”तेजाजी नगर में…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
