What's Hot
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2029 के बाद भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे और उत्तराधिकारी पर चर्चा का कोई सवाल ही नहीं उठता. फडणवीस का यह बयान शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत के पिछले महीने के उस दावे के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी यह संदेश देने के लिए नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय गए थे कि वह ह्लसेवानिवृत्तह्व हो रहे हैं. मोदी के उत्तराधिकारी के बारे में नागपुर में की गई उनकी पूर्व टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने मंगलवार…
अहमदाबाद. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि पिछले कई सालों से कई राष्ट्रीय नायकों को लेकर एक सोचा समझा षड्यंत्र चलाया जा रहा है. उन्होंने यहां पार्टी की विस्तारित कार्य समिति की बैठक में यह भी कहा कि सरदार पटेल की विचारधारा आरएसएस के विचारों के विपरीत थी और यह हास्यास्पद है कि आज इस संगठन के लोग सरदार पटेल की विरासत पर दावा करते हैं. खरगे ने यह दावा भी किया कि आज सांप्रदायिक विभाजन के जरिये देश के बुनियादी मसलों…
कराची. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दावा किया है कि आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी की मेजबानी से उसे तीन अरब रुपये की कमाई हुई है जो उसके दो अरब रुपये के लक्ष्य से अधिक है. पीसीबी ने यह दावा नेशनल असेंबली को लिखित जवाब में किया है जिसने पिछले दो वर्षों में राष्ट्रीय टीम के लगातार खराब प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की है. पीसीबी ने अपने लिखित जवाब में यह भी पुष्टि की है कि कराची, लाहौर और रावलपिंडी में स्टेडियमों के नवीनीकरण पर कुल 18 अरब रुपये खर्च किए जा रहे हैं. बोर्ड ने कहा कि नवीनीकरण की प्रक्रिया 2026…
जम्मू-कश्मीर: अमित शाह 3 दिनों के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. दौरे के आखिरी दिन मंगलवार को शाह ने श्रीनगर स्थित राजभवन में बड़ी बैठक की. इस बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे. प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक में शाह को कश्मीर में चल रही विकास कार्यों की जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री के दौरे के बीच जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से जुड़े तीन संगठनों ने अलग होने का ऐलान किया हैं. इनमें जम्मू कश्मीर इस्लामिक पॉलिटिकल पार्टी, जम्मू एंड कश्मीर मुस्लिम डेमोक्रेटिक लीग, और कश्मीर फ्रीडम फ्रंट शामिल हैं. इसपर केंद्रीय…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि मुद्रा योजना के तहत 33 लाख करोड़ रुपये से अधिक के गारंटी-मुक्त ऋण स्वीकृत किए गए हैं और इससे असंख्य लोगों को अपने उद्यमशीलता कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) की 10वीं वर्षगांठ पर अपने आवास पर इसके चुंिनदा लाभार्थियों से बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि इससे देश के युवाओं में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने में मदद मिली है। उन्हें नौकरी चाहने वालों के बजाय रोजगार देने वाला बनने का आत्मविश्वास मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने आठ अप्रैल, 2015 को…
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में मंगलवार तड़के पारंपरिक रामनवमी समारोह शुरू हुआ, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज लेकर, भक्ति संगीत के बीच झांकियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली।अधिकारियों ने बताया कि हजारीबाग में नवरात्रि के 10वें दिन होने वाले 36 घंटे के रामनवमी समारोह को देखने के लिए झारखंड तथा पड़ोसी राज्यों से हजारों लोग हर साल यहां आते हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच रात करीब एक बजे शोभायात्रा शुरू हुई, जिसमें 108 अखाड़ों (पारंपरिक समूहों) की 104 झांकियां शामिल थीं। श्रद्धालुओं ने ढोल और नगाड़ों के साथ सड़कों पर शोभायात्रा निकाली, जिसमें उन्होंने पारंपरिक रूप से लाठी…
मुंबई: मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण तीन महीने तक बाहर रहने के बाद वापसी पर सहज नजर आ रहे हैं और उनके शामिल होने से टीम के आक्रमण को मजबूती मिली है। बुमराह ने पीठ की चोट के कारण इस साल जनवरी से कोई मैच नहीं खेला था। उन्होंने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। भारतीय टीम के उनके साथी विराट कोहली ने मिडविकेट पर छक्का जड़कर उनका स्वागत किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की।…
नयी दिल्ली: हल्दीराम की नागपुर और दिल्ली शाखाओं को मिलाकर हल्दीराम स्रैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड बनाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। हल्दीराम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्ण कुमार चुटानी ने पेशेवर मंच ंिलक्डइन पर सोमवार को जानकारी दी और लिखा, ‘‘ हल्दीराम के सफर का नया अध्याय शुरू और यह एक महत्वपूर्ण अध्याय है। ’’ हल्दीराम स्रैक्स प्राइवेट लिमिटेड (दिल्ली) और हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (नागपुर) के एफएमसीजी (दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुओं) कारोबार एक साथ मिलकर हल्दीराम स्रैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड (एचएसएफपीएल) बन गए हैं। चुटानी ने कहा, ‘‘ यह केवल एक विलय नहीं है। यह…
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार ट्रंप टैरिफ के खौफ से मंगलवार को उबरते हुए रिकवरी मोड में नजर आया. सोमवार की बड़ी गिरावट झेलने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) मार्केट ओपन होते ही 1200 अंक उछल गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) ने भी 350 अंक की जोरदार उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत की. इस बीच Tata Steel, Tata Motors से लेकर Adani Ports तक के शेयर ग्रीन जोन में कारोबार करते दिखे. TATA समेत इन 10 शेयरों ने मचाया धमाल शेयर बाजार में तेजी के बीच Titan (5.01%), Adani…
गुरदासपुर: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित घर पर सोमवार देर रात धमाका किया गया। आशंका जताई जा रही है कि उनके घर ग्रेनेड फेंका गया है, हालांकि पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। उसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह ग्रेनेड हमला था या कोई और विस्फोटक फेंका गया है। सीसीटीवी कैमरे में घटना दर्ज हो गई है। सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे तीन से चार युवक एक ई-रिक्शा पर आते दिखाई दे रहे हैं, जो कालिया के घर पर विस्फोटक वस्तु फेंककर फरार हो गए। विस्फोटक घर…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
