कोलकाता. पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को बांग्लादेशी मवेशी तस्करों ने उस समय कथित तौर पर अगवा कर लिया, जब वह उनका पीछा करते हुए अनजाने में बांग्लादेश की सीमा में चला गया. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह जिले के मेखलीगंज इलाके में हुई और बीएसएफ द्वारा इस मामले को ‘बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश’ (बीजीबी) के समक्ष उठाए जाने के बाद जवान शाम को सुरक्षित भारत लौट आया. अधिकारी ने बताया कि 174वीं बटालियन के जवान वेद प्रकाश तस्करों का पीछा करते हुए घने कोहरे के बीच अनजाने में सीमा पार चले गए जिसके बाद बांग्लादेशी पशु तस्करों ने उन्हें अगवा कर लिया. बीएसएफ अधिकारी ने कहा, ”यह मामला बीजीबी के समक्ष उठाया गया.” उन्होंने कहा, ”बीएसएफ और बीजीबी अधिकारियों के बीच बैठकों के बाद वेद प्रकाश शाम को अपने शिविर में सकुशल लौट आए.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version