ढाका. भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सोमवार को चीनी ताइपै को 35 . 28 से हराकर लगातार दूसरा विश्व कप खिताब जीत लिया .
भारत 11 देशों के टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहा . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा ,” भारतीय महिला कबड्डी टीम को विश्व कप 2025 जीतकर देश को गौरवान्वित करने के लिये बधाई . उन्होंने जबर्दस्त कौशल, प्रतिबद्धता और दृढता का प्रदश्रन किया . उनकी जीत से अनगिनत युवाओं को कबड्डी खेलने, बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य तय करने की प्रेरणा मिलेगी .” भारत ने सेमीफाइनल में ईरान को 33 . 21 से हराया था . दूसरी ओर चीनी ताइपै ने बांग्लादेश को 25 . 18 से मात दी थी .
गृहमंत्री अमित शाह ने टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा ,” हमारी महिला कबड्डी टीम ने इतिहास रचाा जो गर्व का पल है . पूरी टीम को महिला कबड्डी विश्व कप जीतने पर बधाई . आपकी शानदार जीत ने फिर साबित कर दिया कि भारत की खेल प्रतिभायें शिखर पर क्यो हैं . भविष्य के लिये शुभकामनायें .” लीग चरण में भारत ने थाईलैंड, बांग्लादेश, जर्मनी और युगांडा को मात दी थी . मार्च में एशियाई चैम्पियनशिप जीतने के बाद भारत का यह दूसरा बड़ा खिताब है .
