राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र के स्क्रैप चोरी मामले में दो और आरोपियो को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा । पुलिस ने इस बार चोरी के लोहे को खरीदने वाले रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड रसमड़ा के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है।

इन रसूखदारों की गिरफ्तारी ने एक बार फिर से स्क्रैप चोरी मामले में जांच तेज कर दी है। पुरानी भिलाई थाने में दर्ज बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में पहले ही 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें मुख्य आरोपी संजय सिंह स्क्रैप कारोबारी और भाजपा नेता भास्कर मुदलियार समेत 5 आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ चुके है।

वहीं दो आरोपी हिमांशु खंडेलवाल और गिरीश खंडेलवाल ने अग्रिम जमानत ले ली है। पुलिस की जांच पर बार-बार चोरी के लोहे को खरीदने वालों पर कार्रवाई नहीं करने पर सवाल खड़े हो रहे थे। इस बार पुलिस को चोरी के लोहे को लंबे समय से औद्योगिक संस्थानों में खपाए जाने के संबंध में कई अहम सबूत हाथ लगे, जिसके आधार पर इस मामले में रायपुर पावर एंड इस्पात के दो डायरेक्टर विनोद गर्ग और मोहित गर्ग को गिरफ्तार किया है।

थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में यह पूरा मामला 26 मई 2026 को सामने आया था, जिसमें अकलोरडीही खदान पारा स्थित एके टेड्रर्स से लगभग 90 लाख कीमत के लोहे के स्क्रैप बरामद किए गए थे। इसके अलावा लगभग 2 करोड़ कीमत के हाइवा, क्रेन जैसी गाड़ियां जब्त की गई थी। इस मामलें में जांच के दौरान अब तक पुलिस ने 19 आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में विवेचना के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों से प्राप्त जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किए गए स्क्रैप को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड रसमडा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाए जाने के संबंध में कई अहम जानकारियां मिली थी। इस आधार पर रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड रसमड़ा के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version