राष्ट्रवाणी: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में शनिवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा का है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई।

बाड़ी में काम करने के दौरान बारिश से बचने लोग एक झोपड़ी में रुके थे, जहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। (1) नरेश खैरवार पिता रामू खैरवार उम्र 24 वर्ष पता महुदा थाना बलौदा(2) रामभरोश पटेल पिता कंश राम पटेल उम्र 32 वर्ष(3) तुलसी राम पटेल पिता बेदराम पटेल उम्र 51 वर्ष (1) अंजू पटेल पति रामभरोश पटेल उम्र 26 वर्ष(2) दुलारा बाई पटेल पति तुलसी पटेल उम्र 46 वर्ष(3) बैशाखू पिता रामू खैरवार उम्र 32 वर्ष

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version