राष्ट्रवाणी (बिलासपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर खुलेआम चाकू लहराकर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। राजकिशोर नगर में रहने वाला एक आदतन बदमाश चाकू के साथ रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर रहा है।
वीडियो में युवक हाथ में चाकू लेकर अलग-अलग अंदाज में प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वह रील के माध्यम से किसी को धमकी देते हुए भी दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में उसकी हरकतों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
प्रतिनिधि, बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर खुलेआम चाकू लहराकर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। राजकिशोर नगर में रहने वाला एक आदतन बदमाश चाकू के साथ रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर रहा है।
वीडियो में युवक हाथ में चाकू लेकर अलग-अलग अंदाज में प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वह रील के माध्यम से किसी को धमकी देते हुए भी दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में उसकी हरकतों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
गौरतलब है कि शहर में इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने का चलन बढ़ता दिखाई दे रहा है। कुछ युवक खुद को इलाके का दबंग दिखाने के लिए चाकू और अन्य हथियारों के साथ वीडियो बनाकर प्रसारित कर रहे हैं। ऐसे मामलों में पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है।
इसके बावजूद इस तरह की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजकिशोर नगर के युवक की रील सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जाएगी।
युवक की पहचान और उसकी गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इंटरनेट पर हथियारों का प्रदर्शन युवाओं में दबंग और गुंडा इमेज बनाने के लिए चाकू और अन्य हथियारों के साथ वीडियो बनाने का चलन बढ़ रहा है। ऐसे वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दूसरे लोगों को डराने और इलाके में अपना प्रभाव जमाने की कोशिश की जाती है।
पुलिस ने इस तरह की हरकतों पर लगातार सख्ती की है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद अधिरियों के निर्देश पर युवक की तलाश की जा रही है।

