राष्ट्रवाणी: दिल्ली भाजपा ने कोर कमेटी का किया ऐलान, मुख्यमंत्री समेत 12 दिग्गजों के लिस्ट में नामदिल्ली भाजपा ने कोर कमेटी का किया ऐलान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 12 दिग्गजों को मिली कमान, जानें लिस्ट में किसका नाम?Reported by:Written by:Last Updated:November 28, 2026, 18:14 ISTदिल्ली बीजेपी ने अपनी नई कोर कमेटी का ऐलान किया है. इस कोर कमेटी में सीएम रेखा गुप्ता समेत 12 दिग्गजों को जगह दी गई है. कोर कमेटी में तीन विशेष आमंत्रित सदस्य भी हैं.दिल्ली बीजेपी ने अपने कोर कमेटी का ऐलान कर दिया है. Delhi भाजपा News: दिल्ली बीजेपी ने अपनी कोर कमेटी का ऐलान कर दिया गया है. इस कोर कमेटी को बेहद प्रभावी बनाने के लिए पार्टी ने सरकार के साथ संगठन के दिग्गजों को भी जगह दी है. इस कमेटी में कुल 15 सदस्य होंगे. जिसमें प्रदेश कोर कमेटी के 12 सदस्य और 3 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे. इन 15 सदस्यों में दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नाम भी शामिल है. साथ ही, संगठन महामंत्री पवन राणा भी इस कोर कमेटी के हिस्सा होंगे. दिल्ली बीजेपी के अनुसार, दिल्ली बीजेपी की नई प्रदेश कोर कमेटी में संगठन और सरकार के कुल 15 दिग्गजों को जगह दी गई है. इमसें प्रदेश अध्यक्ष रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और संगठन महामंत्री पवन राणा के साथ 12 दिग्गजों के नाम शामिल हैं. इन नामों में पूव्र केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन, वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्रीय महामंत्री जयप्रकाश, विधायक सतीश उपाध्याय, सांसद रामवीर सिंह विधूडी, विधायक अरविंद सिंह लवली का नाम शामिल है. प्रवेश साहिब सिंह और आशीष सूद भी हैं लिस्ट में पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट में दिल्ली सरकार से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अलावा कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और मंत्री आशीष सूद को भी जगह दी गई है. प्रवेश साहिब सिंह वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक हैं और दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण सहित कई मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इसी तरह, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद दिल्ली सरकार में शिक्षा, विद्युत, शहरी विकास, उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हें. वे जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. डॉ. हर्षवर्धन और मनोज तिवारी भी कमेटी में शामिल बीजेपी की इस नई कोर टीम में सांसद मनोज तिवारी को भी जगह दी गई है. इसके अलावा तीन नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. इनमें डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को प्रदेश प्रभारी, जबकि जमयांग सेरिंग नामग्याल और दर्शना जरदोश को प्रदेश सह-प्रभारी की जिम्मेदारी के साथ शामिल किया गया है. इस तरह प्रदेश कोर कमेटी में 12 सदस्य और 3 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं.About the AuthorAssistant EditorAnoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :DelhiFirst Published :November 28, 2026, 16:24 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

