राष्ट्रवाणी: प्रतीक शर्मा, लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक ई-रिक्शा सड़क पर बने गड्ढे में असंतुलित होकर पलट गई। राहत की बात यह रही कि ई-रिक्शा में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि निर्माणाधीन सड़क से गुजरते समय ई-रिक्शा अचानक गड्ढे में फंसकर अपना संतुलन खो देती है और पलट जाती है। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन बारिश के मौसम को देखते हुए गड्ढों की मरम्मत और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। इसी लापरवाही के कारण स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हुई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने बारिश शुरू होने से पहले ही पवद विभाग को सड़क की खराब स्थिति से अवगत कराया था। साथ ही सड़क की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि विभाग और निर्माण एजेंसी ने समय पर आवश्यक कदम उठाए होते तो इस हादसे से बचा जा सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने निर्माणाधीन सड़क का काम जल्द पूरा करने, गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Trending
- पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंच घायल पुलिस जवानों का जाना हाल
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध उपलब्धता, कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार
- ₹53 करोड़ की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने दुर्ग से किया गिरफ्तार
- महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- एक कॉल पर मिला समाधान, पीएम आवास की दूसरी किस्त खाते में पहुंची – राष्ट्रवाणी
- महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली आंदोलन में जा रहे सरगुजा के युवक की अलीगढ़ में सड़क हादसे में मौत, सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘हमारे सपने बिकाऊ नहीं, न्याय लेकर रहेंगे’ – राष्ट्रवाणी

