राष्ट्रवाणी: CG Suicide: पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने भी मौत को गले लगा लिया. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली. दोनों ने एक साल पहले ही लव मैरिज की थी. लेकिन ऐसा क्या हुआ की दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. जानकारी के मुताबिक, अमलीपदर थाना क्षेत्र के भेजीपदर गांव में मिलाप ध्रुव और उसकी पत्नी मंजुला ध्रुव साथ में रहते थे. दोनों की एक साल पहले ही लव मैरिज हुई थी. बताया जा रहा है कि मिलाप ने किसी बात से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. बीती रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पत्नी ने भी मौत को गले लगाया. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची, जहां घर के अंदर दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले. पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस दोनों परिवारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद या अनबन थी या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना की पूरी गुत्थी सुलझाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.
Trending
- खुशखबरी! 110 से घटकर 30% हो जाएगा टैक्स, भारत में सस्ती होंगी प्रीमियम विदेशी कारें, EU के साथ FTA के तहत छूट – राष्ट्रवाणी
- Vi को मिलेगा ₹35000 करोड़ का बड़ा लोन! देश का सबसे बड़ा बैंक करेगा सपोर्ट; ऐसे आएंगे और ₹25000 करोड़ – राष्ट्रवाणी
- कौन थे दगड़ू शेठ हलवाई? जिन्होंने बनवाया भारत का धनवान गणेश मंदिर; आज भी मौजूद 130 साल पुरानी मिठाई दुकान – राष्ट्रवाणी
- भारत का पहला फ्रिज! ताले बनाने वाली कंपनी ने 68 साल पहले कैसे किया लोगों को ‘कूल-कूल’? लग्जरी पहुंचाई घर-घर – राष्ट्रवाणी
- ₹7.5 करोड़ का मिलता है ये गद्दा, इस 174 साल पुरानी कंपनी की छठी पीढ़ी बनाती है; एक की कीमत में खरीद लेंगे 500 तोला सोना! – राष्ट्रवाणी
- WPI Index: अगस्त में बढ़ी थोक महंगाई, 9.78% से बढ़कर 9.92% पर पहुंची दर; ईंधन और खाद्य पदार्थों ने बढ़ाई टेंशन – राष्ट्रवाणी
- बांग्लादेश से मछली खरीदने वाले भारत ने उसी को बेची 500 टन हिल्सा, देश के इस इलाके से चटगांव पहुंच रहीं मछलियां – राष्ट्रवाणी
- कुमार विश्वास के बोल, रहमान का संगीत…अरिजीत-श्रेया की आवाज में रिलीज Ramayana का पहला गीत; सुनकर हो जाएंगे भक्तिमय – राष्ट्रवाणी
