राष्ट्रवाणी: प्रशांत सिंह, जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो आरोपियों ने लिफ्ट लेकर लूट के इरादे से चौकीदार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राजेश सूर्यबंशी के रूप में हुई है, जो कि खोखरा गांव का रहने वाला था और पेशे से चौकीदार था। रविवार रात 10 बजे बाइक सवार राजेश से जांजगीर बड़े नहर पुल के पास दो नाबालिग आरोपियों ने लिफ्ट मांगी और फिर कुछ दूर आगे जाने के बाद उससे पैसों की मांग की। राजेश ने जब पैसे नहीं दिए, तो आरोपियों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं बाइक छोड़कर भाग रहे राजेश को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने रात में ही आरोपियों को धर दबोचा। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।
Trending
- NSE IPO में हिस्सेदारी बेच दिग्गज सरकारी इंश्योरेंस कंपनी कमाएगी मुनाफा, CMD ने बताया प्लान – राष्ट्रवाणी
- पुतिन के BRICS देशों को दिए शानदार ऑफर से ट्रंप-EU की बढ़ेगी टेंशन? बनेगा नया बीमा और अनाज बाजार! – राष्ट्रवाणी
- JP Associates की तरह अनिल अंबानी की 5 कंपनियां जिन पर लगा ‘दिवालिया’ का ठप्पा, कैसे तबाह हुआ सब कुछ? – राष्ट्रवाणी
- Hanuman Ansh की ग्रैंड सक्सेस पर 21 वर्षीय प्रोड्यूसर ने जताई खुशी, बोलीं- ‘नीब करोली बाबा का चमत्कार’ – राष्ट्रवाणी
- Ganesh Chaturthi पर खूब बजता है शोले के ‘गब्बर सिहं’ का गाना, 6 सिंगर्स ने मिलकर छेड़ा था सुरों का ‘महासंग्राम’ – राष्ट्रवाणी
- महेश बाबू और Priyanka Chopra की Varanasi के सेट से लीक हुई तस्वीर, फैंस बोले- राजामौली कर क्या रहे हैं? – राष्ट्रवाणी
- 45 साल पुराना Lata Mangeshkar का सबसे ‘रसीला’ गाना, राजेश खन्ना-हेमा मालिनी की जोड़ी, आज भी देता है दिल को सुकून – राष्ट्रवाणी
- बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
