राष्ट्रवाणी: अमित पाण्डेय, खैरागढ़। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में आयोजित अंतर-थाना कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में छुईखदान की पुलिस टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जालबांधा को मात दी और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

जालबांधा की टीम उपविजेता रही। जिला पुलिस की इस पहल का मकसद पुलिसकर्मियों में खेल भावना, आपसी समन्वय और टीम भावना को मजबूत करने के साथ सरदार पटेल के एकता और अखंडता के संदेश को आगे बढ़ाना था। जिला पुलिस केसीजी की ओर से आयोजित इस अंतर-थाना कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के सभी 8 थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर दमखम दिखाया और मुकाबले में रोमांच देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में छुईखदान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं जालबांधा की टीम को उपविजेता का खिताब मिला।

प्रतियोगिता में शामिल अन्य टीमों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।समापन समारोह में राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल और पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा मौजूद रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और पुलिसकर्मियों से खेल भावना के साथ एकता, अनुशासन और आपसी समन्वय को मजबूत करने की अपील की।

खास बात यह रही कि कबड्डी प्रतियोगिता के साथ पुलिस ने साइबर अपराध और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया। लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी के साथ OTP साझा नहीं करने और संदिग्ध मैसेज या कॉल से सावधान रहने की सलाह दी गई, पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से भी लोगों को सतर्क रहने की अपील की।

साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version