लॉस एंजिलिस. मशहूर गायिका-अभिनेत्री लेडी गागा डिज्नी की 2006 में प्रर्दिशत सुपरहिट फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा’ के सीक्वल में अभिनय के जलवे बिखेरती नजर आएंगी. मनोरंजन समाचार मंच ‘वैरायटी’ के मुताबिक, लेडी गागा ‘द डेविल वियर्स प्राडा-2’ की स्टारकास्ट में शामिल हो गई हैं. यह खबर शूटिंग स्थल पर गागा की मौजूदगी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होने के बाद आई है.
फिल्म में गागा के किरदार से जुड़ी जानकारी गुप्त रखी जा रही है.

‘द डेविल वियर्स प्राडा-2’ की शूटिंग इस साल जून में शुरू हुई थी. फिल्म में लेडी गागा के अलावा मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे, एमिली ब्लंट और स्टेनली टुकी भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे. ‘द डेविल वियर्स प्राडा’ के सीक्वल के निर्देशन की जिम्मेदारी भी डेविड फ्रैंकेल संभाल रहे हैं. यह फिल्म एक मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version