नयी दिल्ली. मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने बताया कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस वर्ष अक्टूबर में रिलीज होगी. ‘आशीर्वाद सिनेमा’ के बैनर तले एंटनी पेरुंबवूर द्वारा निर्मित यह फिल्म ‘दृश्यम’ श्रृंखला की तीसरी कड़ी है. इस श्रृंखला की पहली फिल्म वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी. इसका सीक्वल ‘दृश्यम 2’ वर्ष 2022 में आया था जिसका अंत सस्पेंस से भरा था.

मोहनलाल ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए फिल्म के अक्टूबर में रिलीज होने की घोषणा की. वीडियो में पहले अभिनेता का चेहरा दिखाया गया और उसके बाद संदेश लिखा था ‘जल्द आ रहा है. लाइट्स. कैमरा. अक्टूबर.’ फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ कर रहे हैं. ‘दृश्यम’ को जबरदस्त सफलता और सराहना मिली थी, जिसके बाद इसका कई भाषाओं जैसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मंदारिन (चीनी) और सिंहली (श्रीलंका) में ‘रीमेक’ बनाया गया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version