राष्ट्रवाणी: दिवाली पर बाजारों में रौनक बढ़ जाती है. हर कोई अपने घर को सजाने, नए कपड़े खरीदने और रिश्तेदारों के लिए गिफ्ट लेने की तैयारी करता है. लेकिन त्योहार के समय खरीदारी में बजट बिगड़ना भी आम बात है. ऐसे में अगर आप दिल्ली में रहते हैं या दिवाली पर यहां शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ मशहूर बाजार आप जरूर जाएं. यहां सजावट के सामान से लेकर कपड़े, ज्वेलरी और मिट्टी के दीये तक कई चीजें मिल जाती हैं. दिवाली की शॉपिंग के लिए चांदनी चौक और किनारी बाजार अच्छे ऑप्शंस हैं. यहां कपड़े, साड़ियां, ज्वेलरी, पूजा का सामान और घर सजाने की चीजें खरीद सकते हैं. किनारी बाजार में तोरण, कंदील, सजावटी लड़ियां, गिफ्ट पैकिंग और शादी-पार्टी में इस्तेमाल होने वाला सामान भी मिलता है. अगर आप एक ही जगह पर कई तरह की खरीदारी करना चाहते हैं, तो इन बाजारों में जा सकते हैं. अगर आपको दिवाली पर सजावट का सामान थोक में खरीदना है, तो सदर बाजार जा सकते हैं. यहां दीये, सजावटी सामान, लाइट की लड़ियां और गिफ्ट आइटम की कई दुकानें हैं. वहीं, मिट्टी के दीये और पारंपरिक सजावट पसंद करने वालों के लिए उत्तम नगर का कुम्हार ग्राम अच्छा विकल्प है. यहां मिट्टी के दीये, बर्तन और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां मिलती हैं. त्योहार पर मिट्टी के सामान से घर को पारंपरिक लुक दे सकते हैं. दिवाली पर अपने लिए नए कपड़े, फुटवियर, बैग और फैशन एक्सेसरीज खरीदनी हैं, तो सरोजिनी नगर और लाजपत नगर जा सकते हैं.यह लड़कियों की काफी पसंदीदा जगहों में से एक है. यहां अलग-अलग बजट में कई विकल्प मिल जाते हैं. वहीं, करोल बाग में कपड़ों, ज्वेलरी और सजावट के सामान की दुकानें हैं. खरीदारी करते समय अलग-अलग दुकानों पर कीमत जरूर पूछें, ताकि अपने बजट में बेहतर सामान चुन सकें. दिवाली पर घर को रोशनी से सजाने का प्लान है, तो भागीरथ पैलेस आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. यह दिल्ली का मशहूर इलेक्ट्रिकल और लाइटिंग बाजार है. यहां सजावटी लाइटें, झालर, झूमर और घर को रोशन करने वाले कई तरह के आइटम मिलते हैं. खरीदारी से पहले अलग-अलग दुकानों पर कीमत और सामान की गुणवत्ता की तुलना करें, ताकि कम बजट में अपनी पसंद की लाइटिंग खरीद सकें. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- ‘नौकर नहीं मालिक बनो’, बलिया के पारस नाथ ने जूस की दुकान से बदली अपनी तकदीर – राष्ट्रवाणी
- 2 नवंबर को राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम? आपके जिले में कितना बढे़गा तापमान – राष्ट्रवाणी
- शहरों की नौकरी छोड़ इंद्रजीत ने शुरू किया बिजनेस, हर दिन हाथों-हाथ बिकते हैं 500 समोसे, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- जयपुर में 18 लाख की स्मैक सप्लाई करने जा रहे थे तस्कर, हाईवे पर DST ने दो तस्करों को दबोचा – राष्ट्रवाणी
- एग डोनेशन के नाम पर चल रहा था खेल, 43 महिलाएं हुईं रेस्क्यू, 8 आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- बिहार में मौसम के दो रंग! एक तरफ तूफान का खतरा, दूसरी तरफ बढ़ेगा तापमान – राष्ट्रवाणी
- दीवाली पर गिफ्टिंग का बदला अंदाज, अब अपनों को मिल रहे स्पा वाउचर से लेकर लग्जरी स्टेकेशन तक के तोहफे – changing trends in diwali gifting from spa vouchers to luxury staycations for loved ones – राष्ट्रवाणी
- धनतेरस पर सोना खरीदना है तो सुनार की इन चालाकियों को जान लें, ये छोटी-छोटी बातें कर सकती हैं बड़ा नुकसान – buying gold this dhanteras watch out for these jeweler tricks that could cost you dearly – राष्ट्रवाणी
