मुंबई: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुंबई पुलिस के समक्ष दर्ज कराए गए अपने बयान में दावा किया कि उन्होंने अपने पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर जिस कंपनी की स्थापना की थी, उसके कामकाज को वह नहीं देखती थीं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एक टीम ने चार अक्टूबर को अभिनेत्री के आवास पर उनका बयान दर्ज किया और उनसे चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। अभिनेत्री ने अपने बयान में में दावा किया कि वह बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के मामलों को नहीं देख रही थीं।

शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा, होम शॉंिपग और आॅनलाइन खुदरा बिक्री मंच बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे।
अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री ने अपना बयान दर्ज कराते समय सवालों के जवाब दिए और सहायक दस्तावेज भी प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि पुलिस अभिनेत्री द्वारा मुहैया कराए गए दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है।

कुंद्रा और शेट्टी के खिलाफ 14 अगस्त को जुहू पुलिस थाना में व्यवसायी दीपक कोठारी (60) से ऋण-सह-निवेश करार के तहत करीब 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था। ईओडब्ल्यू ने पहले अपनी जांच के सिलसिले में कुंद्रा का बयान दर्ज किया था और इससे पहले अभिनेत्री और उनके पति के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version