नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने सोमवार को विपक्ष की नेता आतिशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये देने के वादे को पूरा करने की मांग को लेकर किया गया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात के बाद आतिशी ने पीटीआई-वीडियो से कहा, “हमने दो दिन पहले मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था, लेकिन हमें समय नहीं दिया गया। इसलिए हम विधानसभा परिसर में उनके दफ्तर के बाहर हैं। हम उनसे प्रधानमंत्री मोदी के वादे पर बात करना चाहते हैं जिसमें कहा गया था कि पहली कैबिनेट बैठक के बाद महिलाओं को 2,500 रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री का वादा अब झूठा साबित हो रहा है।” आतिशी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया और केवल इतना कहा कि वह आठ मार्च तक अपना वादा पूरा करने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

नवगठित दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र के शुरू होने के दौरान सोमवार को यह प्रदर्शन हुआ। दिल्ली में 26 साल के अंतराल के बाद सत्ता में भाजपा की वापसी हुई है। सत्र शुरू होने से पहले राजनिवास में उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भाजपा विधायक अरंिवदर ंिसह लवली को प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ दिलाई।

बाद में सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सबसे पहले शपथ ली जिसके बाद उनके छह कैबिनेट मंत्रियों और अन्य विधायकों ने शपथ ली। विधानसभा की कार्यवाही ‘वंदे मातरम’ के गान से शुरू हुई। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा स्पीकर गैलरी में मौजूद थे। भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के एक दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया। विपक्षी दल आप के 22 विधायक सदन में हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version