राष्ट्रवाणी: दिवाली का त्योहार मिठाइयों और पकवानों के बिना अधूरा लगता है. इस मौके पर घरों में कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं, लेकिन बेसन के लड्डू की बात ही अलग है. घी की खुशबू, भुने हुए बेसन का स्वाद और इलायची की महक इन्हें हर किसी का पसंदीदा बना देती है. कई लोग बाजार से बेसन के लड्डू खरीदकर लाते हैं, लेकिन घर पर भी इन्हें बिल्कुल बाजार जैसा स्वाद और बनावट देकर तैयार करें . आइए जानते हैं घर पर दानेदार और स्वादिष्ट बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी. लड्डू बनाने के लिए 2 कप मोटा बेसन, 1 कप पिसी हुई चीनी, आधा कप देसी घी, आधा चम्मच इलायची पाउडर और थोड़े कटे हुए बादाम-पिस्ता लें. बाजार जैसे दानेदार लड्डू बनाने के लिए मोटे बेसन का इस्तेमाल करें. बेसन में थोड़ा सूजी भी मिला लें. इससे लड्डुओं में हल्की दानेदार बनावट आती है. सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें बेसन डाल दें. अब धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते हुए भूनें. शुरुआत में बेसन गाढ़ा लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे इसका रंग बदलने लगेगा और अच्छी खुशबू आने लगेगी. बेसन को कड़ाही के किनारों से भी चलाते रहें, ताकि वह कहीं से जले नहीं. इसे हल्का सुनहरा होने और अच्छी तरह भुनने तक पकाएं. जरूरत पड़ने पर थोड़ा घी और मिलाते रहें. इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें. जब बेसन का मिश्रण हल्का गर्म रह जाए, तब इसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए बादाम-पिस्ता डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रखें कि गर्म बेसन में चीनी न डालें, वरना वह पिघलती है और लड्डुओं की बनावट खराब होती है. अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर दबाएं और गोल आकार दें. अगर मिश्रण बिखर रहा है, तो थोड़ा पिघला हुआ घी मिला लें. तैयार लड्डुओं को कुछ देर खुला रख दें, ताकि वे अच्छी तरह सेट हो जाएं. इसके बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखें और दिवाली पर परिवार के साथ इनका स्वाद लें. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 57% बढ़कर ₹15,489 करोड़ हो गया; पहली छमाही में मुनाफा रिकॉर्ड ₹32,522 करोड़ तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- डीजीवीसीएल ने भारतीय पीएसयू – भूमिगत बिजली नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए राजेश पावर को ₹1,629 करोड़ का ठेका दिया
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी
- पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के मरवाही में 62 हाथियों की दस्तक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 9 स्कूल दो दिन के लिए बंद – राष्ट्रवाणी
- रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ का शिकंजा, 259 रन का लक्ष्य देकर 13 रन पर झटके 2 विकेट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 15 नवंबर से शुरू होगा सघन चेकिंग ड्राइव – राष्ट्रवाणी

