नयी दिल्ली/कोलकाता. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में कथित धन शोधन की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को समन जारी किया है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि चक्रवर्ती को 15 सितंबर को नयी दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है, जबकि रौतेला को मंगलवार को पेश होना है.

चार सितंबर को, पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से इसी मामले में ईडी ने लगभग आठ घंटे पूछताछ की थी. अगस्त में, एक अन्य पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से भी संघीय जांच एजेंसी ने इन आरोपों के संबंध में पूछताछ की थी. ईडी ने पिछले महीने इसी मामले में बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा को भी समन जारी किया था. कोलकाता में एक अधिकारी ने बताया कि हाजरा को 16 सितंबर को कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय में ईडी अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version