नयी दिल्ली. सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू अभिनीत फिल्म ‘जटाधारा’ देश के सिनेमाघरों में सात नवंबर को रिलीज होगी.
जी स्टूडियोज के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (सीबीओ) उमेश कुमार बंसल ने कहा,” जी स्टूडियोज को फिल्म ‘जटाधारा’ को दर्शकों के बीच पेश करने पर गर्व है. यह सिर्फ सिनेमा नहीं है, यह एक ऐसा अनुभव है जो कहानी और दृष्टि को नए सिरे से परिभाषित करता है. हमारे सहयोगी एस के जी एंटरटेनमेंट, सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा और कलाकारों के साथ मिलकर दर्शकों को एक ऐसे क्षेत्र में ले जाने के लिए तैयार है, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा.”

फिल्म का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने किया है. सह-निर्माता अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा हैं. फिल्म में अभिनेता दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झांसी, राजीव कनाकाला और सुभालेखा सुधाकर भी हैं. यह फिल्म तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version