राष्ट्रवाणी: रायपुर, 14 सितंबर 2026 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हिंदी दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भावनाओं और राष्ट्रीय एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हिंदी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों और भाषाई विविधताओं के बीच संवाद एवं आपसी जुड़ाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिंदी साहित्य ने भारतीय समाज को विचार, संवेदना और संस्कारों से समृद्ध किया है तथा स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक जन-जागरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि बदलते दौर में हिंदी निरंतर नए आयामों के साथ आगे बढ़ रही है। डिजिटल तकनीक, इंटरनेट और सोशल मीडिया के विस्तार के साथ हिंदी का वैश्विक स्तर पर भी प्रभाव बढ़ रहा है। हमें हिंदी के साथ-साथ देश की सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने हिंदी दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने तथा अपनी मातृभाषा और भारतीय भाषाओं के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय भाषाओं के समृद्ध विकास के साथ देश की सांस्कृतिक एकता और मजबूत होगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version