राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, अंबिकापुर: शहर के पटपरिया में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंतरा शाह (19) की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित एनएसयूआइ नेता ज्ञान तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मुक्तिपारा अंबिकापुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 108 के तहत कार्रवाई की है।

मृतका अपने जीजा के घर रहकर पीजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी। शनिवार की रात उसने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने एनएसयूआइ नेता ज्ञान तिवारी पर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि था।

जीजा नीलेश कुमार गुप्ता ने बताया था कि मृतका की सहेलियों से जानकारी मिली है कि छात्र नेता ने मोबाइल में कुछ चैट या वीडियो होने की बात कहकर उसे धमकाया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version