राष्ट्रवाणी: हरा धनिया खाने का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ा देता है. दाल हो, सब्जी हो या चटनी, इसका इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है. लेकिन बाजार से धनिया खरीदकर लाने के बाद उसे लंबे समय तक ताजा रखना आसान नहीं होता. कई बार दो-तीन दिन में ही इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और गल जाती हैं. ऐसे में लोग खराब धनिया फेंक देते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर इसे कई दिनों तक हरा और ताजा रखा जा सकता हैं. अक्सर लोग बाजार से धनिया लाते ही उसे धोकर फ्रिज में रख देते हैं. ऐसा करने से पत्तों में पानी रह जाता है और नमी की वजह से वे जल्दी गलने लगते हैं. इसलिए सबसे पहले धनिया को अच्छी तरह छांट लें. इसमें लगी पीली, सूखी और खराब पत्तियों को अलग कर दें. अगर धनिया की जड़ें बहुत ज्यादा गंदी हैं, तो उन्हें साफ कर लें. बिना धोए धनिया रखना ज्यादा आसान है. अगर आप इसे धोना चाहते हैं, तो फ्रिज में रखने से पहले कपड़े या किचन टॉवल पर फैलाकर पूरी तरह सुखा लें. धनिया को ताजा रखने का एक आसान तरीका टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करना है. इसके लिए एक साफ और सूखा एयरटाइट डिब्बा लें. सबसे पहले डिब्बे के नीचे टिश्यू पेपर बिछाएं और उसके ऊपर धनिया की पत्तियां रख दें. अब पत्तियों के ऊपर भी एक टिश्यू पेपर रखकर डिब्बे का ढक्कन बंद कर दें. टिश्यू पेपर धनिया में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करता है. इससे पत्तियां जल्दी गलती नहीं हैं और उनकी ताजगी बनी रहती है. ध्यान रखें कि डिब्बा पूरी तरह सूखा होना चाहिए. अगर आप धनिया को सीधे प्लास्टिक की थैली में भरकर फ्रिज में रख देते हैं, तो ऐसा करने से बचें. थैली के अंदर नमी जमा हो जाती है, जिससे पत्तियां जल्दी खराब होने लगती हैं. धनिया को हमेशा साफ और सूखे डिब्बे में रखें. इसके अलावा, हर दो-तीन दिन में डिब्बा खोलकर देख लें कि टिश्यू पेपर गीला तो नहीं हो गया है. अगर वह गीला हो जाए, तो उसे तुरंत बदल दें. खराब पत्तियां भी निकालते रहें. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप धनिया को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं और बार-बार बाजार से नया धनिया लाने की जरूरत भी कम पड़ेगी. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- अंबिकापुर: में तीन दिन से 17 हाथियों के दल में छिपा ‘कबरा’, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में युवती से रास्ता रोककर छेड़छाड़, जबरन मांग में सिंदूर भरने की कोशिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘विजय की तरह राजनीति…’ Sai Pallavi ने धनुष से की एक्टिंग न छोड़ने की गुजारिश, OM के इवेंट में गूंजी तालियां – – राष्ट्रवाणी
- छोटे कर्जदारों के लिए बड़ी खबर! आरबीआई जल्द बदल सकता है माइक्रोफाइनेंस लोन के नियम – rbi to रिव्यू rs3 lakh microfinance income limit dy governor – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, बिना अनुमति अबॉर्शन कराने पर डॉक्टर गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य….. – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ…. – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र – राष्ट्रवाणी
