राष्ट्रवाणी: Gas Stove Cleng Hacks After Milk Overboils: गैस पर खाना बनाते समय दूध या पानी का बर्तन उफन जाए और पूरा दूध या पानी चूल्हे पर फैल जाए, ऐसा अक्सर होता है. ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग गैस बंद करके चूल्हे को कपड़े से पोंछते हैं और तुरंत दोबारा जला देते हैं. लेकिन ऐसा करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. चूल्हे पर पानी या दूध गिरने के बाद उसे दोबारा जलाने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहतर होता है. अगर गैस जल रही है और अचानक दूध या पानी गिर जाता है, तो सबसे पहले गैस बंद कर दें. इसके बाद तुरंत चूल्हा जलाने की कोशिश न करें. गिरा हुआ पानी या दूध सिर्फ ऊपर की सतह तक सीमित नहीं रहता, बल्कि चूल्हे के दूसरे हिस्सों तक भी पहुंच सकता है. इसलिए पहले यह देखना जरूरी है कि तरल पदार्थ कहां-कहां तक फैला है. गैस बंद करने के बाद चूल्हे पर गिरे दूध या पानी को अच्छी तरह साफ करें. जितनी नमी दिखाई दे रही है, उसे कपड़े से पोंछ दें. अगर दूध गिरा है, तो उसे खास तौर पर अच्छी तरह साफ करना जरूरी है, क्योंकि सूखने के बाद दूध चिपचिपा अवशेष छोड़ सकता है. सिर्फ ऊपर से कपड़ा फेरने के बजाय आसपास के हिस्सों को भी ध्यान से साफ करें. चूल्हा साफ करने के बाद तुरंत गैस जलाने की जल्दबाजी न करें. कुछ समय इंतजार करें, ताकि बची हुई नमी सूख सके. पानी या दूध चूल्हे के उन हिस्सों तक भी पहुंच सकता है, जहां नमी दिखाई नहीं देती. ऐसे में ऊपर से चूल्हा सूखा नजर आने के बावजूद थोड़ी देर इंतजार करना बेहतर है. यही वजह है कि दूध या पानी गिरने के तुरंत बाद गैस जलाने के बजाय पहले चूल्हे को अच्छी तरह साफ करके सूखने का समय देना चाहिए. अगर नमी पूरी तरह हट गई है और चूल्हा सामान्य स्थिति में है, तभी उसे दोबारा जलाने की कोशिश करें. चूल्हा न जले तो बार-बार कोशिश न करें कभी-कभी पानी या दूध गिरने के बाद चूल्हा तुरंत नहीं जलता. ऐसी स्थिति में बार-बार गैस जलाने की कोशिश करने के बजाय कुछ और समय इंतजार करना बेहतर है. अगर चूल्हा काफी देर सूखने के बाद भी काम नहीं करता, तो समस्या सिर्फ ऊपर की नमी की नहीं हो सकती है. ऐसे में चूल्हे के आसानी से हटाए जा सकने वाले हिस्सों, जैसे ग्रेट और नॉब, को हटाकर यह देखा जा सकता है कि कहीं पानी या दूध बचा तो नहीं है. हालांकि, चूल्हे के इलेक्ट्रिकल हिस्सों को खुद खोलकर ठीक करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. अगर चूल्हा साफ करने के बाद गैस की गंध महसूस हो रही है, तो उसे दोबारा जलाने की कोशिश बिल्कुल न करें. ऐसी स्थिति में गैस की सप्लाई बंद करें और सुरक्षित जगह पर जाएं. गैस लीक होने की आशंका में खुद से चूल्हे की मरम्मत करने के बजाय किसी एक्सपर्ट की मदद लेना ज्यादा सुरक्षित है. इसलिए अगली बार गैस पर दूध या पानी गिर जाए तो घबराकर तुरंत चूल्हा जलाने की कोशिश न करें. पहले गैस बंद करें, चूल्हे पर गिरे दूध या पानी को अच्छी तरह साफ करें, दिखाई देने वाली नमी को हटाएं और फिर उसे कुछ समय सूखने दें. अगर इसके बाद भी चूल्हा ठीक से काम नहीं करता या गैस की गंध आती है, तो खुद से उसे ठीक करने के बजाय एक्सपर्ट से जांच करवाना बेहतर रहेगा. सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- बीसीसीएल ने झरिया मास्टर प्लान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी ने मनाया स्थापना दिवस 2026 – भारतीय पीएसयू
- लगातार 3रे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने उत्पादन लक्ष्य की समीक्षा की, भारतीय पीएसयू को नए खनन पैच शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया
- कोयला पेंशनभोगियों ने कोल इंडिया विनिवेश आय से समर्पित कल्याण कोष की मांग की; पीएम मोदी को लिखें- भारतीय पीएसयू
- मोरी-5 विस्फोट पर ओएनजीसी को ₹36.17 करोड़ के पर्यावरण मुआवजे के नोटिस का सामना करना पड़ा – भारतीय पीएसयू
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू

