राष्ट्रवाणी: Homemade Gobhi Pickle Recipe: अगर आप खाने के साथ अचार खाना पसंद करते हैं, तो इस बार आम या नींबू की जगह गोभी का अचार बनाकर देख सकते हैं. गोभी का अचार स्वाद में काफी अलग होता है और इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए गोभी को लंबे समय तक तेल में तलने की जरूरत नहीं होती. कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप घर पर ही मसालेदार गोभी का अचार तैयार कर सकते हैं. इस अचार को बनाने के लिए आपको करीब 3 कप गोभी के फूल चाहिए. इसके अलावा डेढ़ चम्मच राई, आधा चम्मच मेथी दाना, 3 से 4 मध्यम आकार के नींबू, 90 मिलीलीटर लाल मिर्च पाउडर, 150 से 200 मिलीलीटर मूंगफली या तिल का तेल, एक चौथाई चम्मच हल्दी और स्वाद के अनुसार नमक चाहिए. अगर आप चाहें तो इसमें 10 लहसुन की कलियां भी डाल सकते हैं. इसके लिए लहसुन को हल्का सा कूटकर इस्तेमाल किया जा सकता है. लहसुन डालने से अचार का स्वाद और खुशबू ज्यादा अच्छी हो जाती है. सबसे पहले गोभी को अच्छी तरह साफ कर लें और फिर इसके छोटे या अपनी पसंद के आकार के फूल काट लें. अब एक बर्तन में हल्का गुनगुना नमकीन पानी लें और इसमें गोभी के टुकड़ों को करीब 10 मिनट तक भिगोकर रखें. इसके बाद गोभी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और पानी निकालकर अलग रख दें. अब सबसे जरूरी बात यह है कि गोभी में ज्यादा नमी नहीं रहनी चाहिए. अगर धूप उपलब्ध है तो गोभी को 3 से 4 घंटे तक धूप में सुखा सकते हैं. अगर धूप में सुखाना संभव नहीं है, तो इसे सूती कपड़े पर फैलाकर पंखे के नीचे सुखाएं या रातभर के लिए छोड़ दें. जब गोभी अच्छी तरह सूख जाए तो एक चौड़े पैन में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद इसमें गोभी डालें. आप गोभी को तेल में डीप फ्राई कर सकते हैं या फिर थोड़े तेल में 2 से 3 मिनट तक मध्यम तेज आंच पर भून सकते हैं. इसका मकसद गोभी को पूरी तरह तलना नहीं है, बल्कि उसमें बची अतिरिक्त नमी को कम करना है. इसलिए गोभी को ज्यादा देर तक न पकाएं. इसे हल्का क्रिस्पी रहना चाहिए. ज्यादा तलने से गोभी नरम हो सकती है और अचार का स्वाद भी प्रभावित हो सकता है. तेल से निकालने के बाद गोभी को अलग रखकर ठंडा होने दें. इसे गर्म तेल में ज्यादा देर तक न छोड़ें, क्योंकि तेल की गर्मी से गोभी पकती रहेगी और नरम हो सकती है. अचार के लिए सबसे पहले मेथी दाने को हल्का सा भून लें. इसे तब तक भूनें जब तक अच्छी खुशबू आने न लगे. ध्यान रखें कि मेथी जले नहीं. भुनने के बाद इसे ठंडा होने दें. अब मेथी दाने और राई को पीसकर पाउडर तैयार कर लें. एक बड़े बर्तन में तैयार गोभी डालें. इसके बाद इसमें राई और मेथी का पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हल्दी डालें. अगर आप लहसुन डाल रहे हैं तो इसमें हल्का कूटा हुआ लहसुन भी मिला दें. इसके बाद ऊपर से नींबू का रस डालें. अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाला गोभी के हर टुकड़े पर अच्छी तरह लग जाए. जब सभी चीजें अच्छी तरह मिल जाएं तो आपका गोभी का अचार तैयार है. इसे एक साफ और पूरी तरह सूखे जार में भरकर रख सकते हैं. अचार को फ्रिज में रखना बेहतर है. इस तरह यह करीब एक महीने तक अच्छा रह सकता है. अचार बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान गोभी हमेशा ताजी इस्तेमाल करें. उसमें किसी तरह की बदबू, कीड़े या फंगस नहीं होना चाहिए. अचार को अच्छा बनाए रखने के लिए नमक और तेल की मात्रा भी पर्याप्त रखें. अगर नमक और तेल कम होगा तो अचार की शेल्फ लाइफ प्रभावित हो सकती है. सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी
- धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी…. – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में जेब से तीन चाबियां निकालकर एक मिनट में एक्टिवा चोरी कर भागे दो बदमाश, वारदात कैमरे में कैद – राष्ट्रवाणी
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम, 20 से 22 फरवरी तक ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में होगा तीन दिवसीय महोत्सव ‘संगीति’ का भव्य आयोजन…. – राष्ट्रवाणी

