राष्ट्रवाणी: सर्दियों में घूमने का अपना अलग मजा है. कोई पहाड़ों पर बर्फ देखने जाता है, तो कोई परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए दूसरे शहर का जाता है. लेकिन ठंड के मौसम में सफर की तैयारी थोड़ी अलग होती है. इस दौरान ठंड, कोहरा और मौसम में अचानक बदलाव आपकी यात्रा को मुश्किल बना सकते हैं. ऐसे में घर से निकलने से पहले कुछ जरूरी चीजें अपने बैग में रखना जरूरी है. अगर आप भी सर्दियों में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें. सर्दियों में सफर के दौरान सिर्फ एक मोटी जैकेट रखना काफी नहीं होता. अपने साथ थर्मल कपड़े, स्वेटर और ऐसी जैकेट रखें, जो ठंडी हवा से बचा सके. कपड़ों को एक के ऊपर एक पहनने से जरूरत के हिसाब से उन्हें उतारना या पहनना आसान रहता है. इसके अलावा ऊनी मोजे, टोपी, मफलर और दस्ताने भी बैग में जरूर रखें. अगर आप पहाड़ी या बर्फीली जगह जा रहे हैं, तो पानी से बचाने वाले कपड़े और दस्ताने भी साथ रखें. जूते भी आरामदायक और मजबूत होने चाहिए. सफर पर जाने से ठीक पहले नए जूते पहनने से बचें, क्योंकि लंबे समय तक चलने पर पैरों में दर्द या छाले हो सकते हैं. सफर के दौरान छोटी-मोटी परेशानी से बचने के लिए जरूरी दवाइयां अपने पास रखें. अगर आप रोज कोई दवा लेते हैं, तो उसे रखना न भूलें. इसके अलावा बुखार, सर्दी-जुकाम या उल्टी जैसी परेशानी के लिए डॉक्टर की सलाह से जरूरी दवाइयां रखें. मोबाइल की बैटरी खत्म होने पर परेशानी न हो, इसलिए पावर बैंक और चार्जर साथ रखें. रात में जरूरत पड़ने पर टॉर्च भी काम आती है. टिकट, पहचान पत्र और होटल की बुकिंग से जुड़े कागजात अपने पास रखें. इनकी फोटो या स्क्रीनशॉट फोन में सेव करने के साथ जरूरी कागजात की कॉपी भी रखें. सफर शुरू करने से पहले जिस जगह जा रहे हैं, वहां के मौसम की जानकारी जरूर लें. खासकर सुबह और देर रात के समय कोहरा ज्यादा परेशानी पैदा करता है. अगर आप अपनी गाड़ी से जा रहे हैं, तो निकलने से पहले उसकी सर्विस, बैटरी, हेडलाइट और वाइपर चेक कर लें. कोहरे में गाड़ी की रफ्तार धीमी रखें और आगे चल रहे वाहन से सही दूरी बनाकर चलें. बहुत कम दिखाई देने पर जल्दबाजी करने के बजाय सुरक्षित जगह रुकना बेहतर है. थोड़ी सी तैयारी से आप सर्दियों के सफर को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बना सकते हैं. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

